Nature Nature

हनीट्रेप मामले में श्रीडूंगरगढ़ की युवती गिरफ्तार

Nature

बड़े शहरों की तर्ज़ पर अब बीकानेर क्षेत्र में भी हनीट्रैप और उससे जुड़े अपराध बढ़ने लगे है। हनीट्रैप में फंसाकर रुपया ऐंठना आमबात हो गयी है। सोशल मीडिया के इस इंद्रजाल में हर उम्र और तबके के लोग फंस रहे है। बीकानेर में हनीट्रैप में फंसाकर दस लाख रुपये लेने और मारपीट करने के मामले में बीछवाल पुलिस ने एक युवती एवं उसके साथी युवक को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर शारदा ने बताया कि युवती व युवक को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों को जेल भिजवा दिया।

यह है मामला

समतानगर निवासी युवक ने बेनीसर निवासी युवती व सीकर निवासी युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें परिवादी ने बताया कि युवती झुठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने का नाम लेकर उसे लंबे समय से लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और अपने पास अश्लील वीडियो की बात कहकर उसको वायरल करने की धमकी देती थी। परिवादी ने बताया कि बदनामी के डर से वह लगातार उनकी मांग पूरी कर रहा था और रुपये भी दे रहा था।अब तक वो दस लाख रुपये आरोपियों को दे चुका था। विरोध करने पर हनीट्रैप में फसाने की धमकी देते थे कि ओरो को फसाया है वैसे ही तुझे फंसा देंगे। उसने आरोपी को आईफोन व स्कूटी भी दिलवाई जिसकी किश्ते अभी भी चालू है।

परिवादी ने बताया कि 4 मई को उसके पास युवती व आरोपी युवक उसके किराये के घर पर आए और कहा कि आज चालान पेश होना है। जिसमें चालान पेश के बाद जमानत करवायी। जमानत के बाद फ्री होकर हम बीछवाल होटल में गए। जहां पर आरोपियों ने उसको शराब पिलाई और गाली गलौच करने लगे। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने फिर से पैसे की मांग की। जब उसने पैसे नहीं दिए तो आरोपियों ने धमकी दी की पैसे दो नहीं तो जान से मार देंगे। जिसके बाद आरोपियों ने उसका गला पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर वार किए और गुप्तांग पर लात की मारी। जिससे वह बेहोश हो गया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने इसके बाद तिजोरी से कुछ कागजात व अन्य सामान भी ले गए। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 388, 389,384, 323, 341 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिसकी जांच सब इंस्पेक्टर शारदा कर रही हैं।

ज्ञात हो कि ये युवती ऋतु गोदारा (रेवंती गोदारा) बेनीसर निवासी और उसके साथी नितेश चौधरी पहले भी हनीट्रैप के मामले में हवालात में रह चुके है।क्षेत्र के एक नामवर व्यक्ति ने इसके खिलाफ मुकद्दमा करवाया था।

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights