Nature Nature

यहां की नगरपालिका को अब कहने लगे हैं ‘नरकपालिका’ सब मौन, अब सुने कौन?

Nature

यहां की नगरपालिका को अब कहने लगे हैं ‘नरकपालिका’ सब मौन, अब सुने कौन?
समाचार-गढ़, 20 मई 2023। ये ऊपर जो तस्वीर है श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र की है। लेकिन अब यहां के लोग इसे नरकपालिका भी कहने लगे है। क्योंकि यहां मुख्य बाजार की स्थिति किसी नरक से कम नहीं है। सब्जी मण्डी, बैंक, पोस्ट ऑफिस, बालिका विद्यालय, मेडिकल स्टोर व सरकारी अस्पताल अगर जाना हो तो इसी कीचड़ भरी गलियों से गुजरना होगा। ये तस्वीर सिर्फ आज की नहीं है। आये दिन यहां नागरिक इस समस्या से जूझ रहे है लेकिन वर्षो बीत जाने के बाद भी कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी इसका समाधान नहीं कर पाया या यूं कहे कि करना नहीं चाहता। इसके पीछे उनकी मंशा चाहे कुछ भी रही हो लेकिन जनता का क्या? वह तो इसी उम्मीद में वोट देती है कि पानी, सड़क, सफाई व स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उन्हें मिलेगी। लेकिन हर बार उनके साथ होता है छलावा! वर्षो से यहां नगरपालिका पर भाजपा का दबदबा है लेकिन विकास के नाम पर यहां बहुत ज्यादा कुछ हुआ नहीं। तस्वीरें सब कुछ बयां कर रही है। अभी पिछले कुछ वर्षो में भाजपा के पाषर्दो की संख्या भी कम हुई है पिछले से पिछले चुनाव में 30 वार्डो में भाजपा के 27 पार्षद थे उसके बाद 30 में से 14 लेकिन बोर्ड भाजपा का ही बना। वर्तमान में 40 वार्डो में 23 भाजपा के पार्षद है। क्या नगरपालिका की इसी कार्यशैली के कारण कस्बे के नागरिकों ने भाजपा से मुंह फैरना शुरू कर दिया है। जनता की नाराजगी जायज भी है क्योंकि जब वह ऐसे कीचड़ से गुजरेगी तो नाराज होगी ही। इसी नगरपालिका पर पिछले काफी समय से भ्रष्टाचार के आरोप भी लग रहे है। लेकिन कस्बे की मूकबधीरता के कारण ही ऐसा संभंव है। उनकी चुप्पी ही जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को ऐसा करने के लिए मौका देती है। कांग्रेस प्रतिपक्ष भी कुछ करने में असफल है। अगर अब भी कस्बे की ऐसी स्थिति बनी रही तो यह यहां के नागरिकों के लिए किसी दुर्भाग्य से कम नहीं है। यहां के नागरिक ऐसी नरकपालिका में रहने व जीने के आदि हो गए है।

https://fb.watch/kEkZDuE1Lx/?mibextid=ZbWKwL

  • Related Posts

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    समाचार गढ़, 20 अप्रैल 2026। मंगलवार को बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU)…

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    समाचार गढ़ 20 अप्रैल 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

    जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

    बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

    बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

    खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

    खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

    गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग

    गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights