

समाचार-गढ़, 1 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास वार्ड 32 में सुरजनसर के श्रीडूंगरगढ़वासी जीवणराम हरखाराम जगदीशप्रसाद राजेंद्र प्रसाद गुरावा परिवार द्वारा आज कस्बे में श्री बालाजी मंदिर के निर्माण की नींव रखी गयी। गुरावा परिवार के संपत गुरावा ने बताया कि उनके परिवार द्वारा उनकी निजी भूमि पर भव्य बालाजी का मंदिर निर्माण करवाया जायेगा। आज मंदिर की नींव वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से रखी गई। आज पूनरासर मंदिर पुजारी द्वारा बाबा की ज्योत का दर्शन किया गया। इस मंदिर का जल्द निर्माण कर आमजन के दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा।




















