समाचार-गढ़, 1 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दो अलग-अलग कार्रवाई में पूनरासर में बालाजी मंदिर के पास ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे दो जनों को गिरफ्तार किया। सेरूणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय जोरावरसिंह राजपूत निवासी पुदंलसर और 35 वर्षीय बेगाराम ब्राह्मण निवासी पूनरासर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नकदी रुपये व ताश पत्ते जब्त कर मामला दर्ज किया गया।
दूसरी कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ के मैन मार्केट में स्थित हिमालय मेडिकल के पास की गई। यहां पर्ची सट्टा खेल खेलने के आरोप में धर्मेन्द्र निवासी बिग्गाबास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से नगदी व पर्चियां व पेन जब्त कर मामला दर्ज कर लिया।




















