Nature Nature

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

Nature

समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026।

Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह गांव भी उन्हीं में से एक है। यहां न तो आम सड़कों का जाल है और न ही गाड़ियों की आवाजाही। पहाड़ की ढलान पर बने घर इस तरह एक-दूसरे के ऊपर हैं कि एक मकान की छत दूसरे मकान के लिए रास्ता बन जाती है। यही वजह है कि यहां लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए घरों की छतों का इस्तेमाल करते हैं। बादलों और धुंध से घिरा यह गांव अपनी खूबसूरती और अनोखी वास्तुकला के लिए दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

800 से 1000 साल पुराना है गांव

मासूलेह को करीब 800 से 1000 साल पुराना गांव बताया जाता है। इसकी सबसे खास बात पहाड़ी ढलान के अनुसार बनाई गई इसकी सीढ़ीनुमा बसावट है। यहां एक घर की छत दूसरे घर के सामने आंगन या रास्ते की तरह इस्तेमाल होती है। इस तरह पूरा गांव एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आता है।

गांव की इसी अनोखी बनावट ने इसे दुनिया के दूसरे पारंपरिक गांवों से अलग पहचान दी है। साल 2007 में इसे यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भी शामिल किया गया था।

यहां कार नहीं, छतों पर चलता है रास्ता

इस गांव में पारंपरिक सड़कों और गाड़ियों की आवाजाही नहीं होती। मकानों की छतें ही लोगों के आने-जाने का रास्ता बनती हैं। पहाड़ों के बीच बसा होने के कारण यहां की गलियां और रास्ते भी सामान्य शहरों से बिल्कुल अलग हैं।

गांव की इसी खासियत को देखने के लिए पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यहां न ट्रैफिक का शोर सुनाई देता है और न ही गाड़ियों की भीड़। आसपास पहाड़, ताजी हवा और धुंध से ढके नजारे इस जगह को बेहद खास बनाते हैं।

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर ने दिखाए खूबसूरत नजारे

हाल ही में पाकिस्तानी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हानिया इब्राहिम ने मासूलेह गांव की यात्रा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया, जिसमें गांव की सीढ़ीनुमा इमारतें, छतों से गुजरते रास्ते और पहाड़ों के बीच फैली धुंध दिखाई देती है।

हानिया ने बताया कि गांव की खूबसूरती के साथ यहां के हस्तशिल्प भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उनके मुताबिक, मासूलेह ऐसी जगह है जहां सिर्फ घूमने का अनुभव नहीं मिलता, बल्कि प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण को करीब से महसूस किया जा सकता है।

वीडियो देखकर लोगों ने जताई घूमने की इच्छा

हानिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। इसे देखकर कई यूजर्स ने भविष्य में मासूलेह घूमने की इच्छा जताई। एक यूजर ने लिखा कि यह बेहद अनोखी जगह है और वह एक दिन यहां जरूर जाना चाहेगी। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि वीडियो देखने के बाद उसे ईरान की खूबसूरती और शांति से प्यार हो गया।

कुछ लोगों ने गांव की बनावट को लेकर मजेदार सवाल भी पूछे। खास तौर पर यह जानने की उत्सुकता दिखाई कि जब लोग एक-दूसरे की छतों से गुजरते हैं, तो घरों में रहने वालों की निजता कैसे बनी रहती है।

  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने आतंकी फंडिंग के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क प्रतिबंधित…

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गुरुवार दोपहर एक खेत में बम गिरने से जोरदार धमाका हो गया। घटना मोहनगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights