Nature Nature

पत्रकार राजू हिरावत ने वनप्रेमियों के सहयोग से वनमाफ़ियों की काली करतूत को किया एक्सपोज़

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। एक तरफ जहां सरकारों द्वारा “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” का नारा लगाने के साथ हजारों पेड़ लगवाकर लाखों के खर्चें किये जाते हैं वहीं श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में वनविभाग की भूमि पर लगे हजारों पेड़ खुद को वनमाफ़ियों से बचाने की गुहार लगा रहे हैं। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 11 के दक्षिण दिशा में स्थित वन विभाग की भूमि पर लगे हुए विलायती कीकर, खेजड़ी, रोहिड़ा आदि पेड़ वन माफियों द्वारा काटे जा रहे हैं और हजारों पेड़ों को काटकर उनसे कोयला बनाकर बेचा जा रहा है। बड़ी हैरानी की बात यह है कि वन विभाग की नाक के तले इन पेड़ों की बलि दी जा रही है और उनके कटने पर पेड़ों का करुण क्रंदन मशीनों की आवाज में दब जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग से दक्षिण दिशा में लगभग 1किमी आगे जाकर देखा तो वन विभाग की जमीन पर हजारों पेड़ काटकर रखे हुए थे और उनके टुकड़े करके उन्हें जलाया जा रहा था। चारों तरफ कोयला, पेड़ों को काटने वाले यंत्र, कोयले की राख और जलने से बचे हुए पेड़ों का जखीरा। वहां काम करने वाले श्रमिकों से जब पूछा गया तो श्रमिक इमरती देवी और महेंद्र नाथ ने चौंकाने वाली बात बताई। जिन्हें सुनकर लगा कि बड़े अधिकारी भी इस काले धंधे से अछूते नहीं है।

ट्रेक्टर, आरा मशीन और भी मशीनें दे रही है अंजाम, खेद है कि प्रशासन बेखबर है
श्रीडूंगरगढ़। वनविभाग की भूमि पर पिछले डेढ़ महीने से हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं। रात के अंधेरे में पेड़ काटे जाते है और फिर दिन भी उन्हें जलाकर कोयला बनाया जाता है। भास्कर ने मौके पर 60कट्टे कोयले देखे और कुछ कोयले रेत के 5ढेर में दबे हुए थे। एक वनप्रेमी ने बताया कि हमें इन मशीनों की रात को आवाज सुनाई देती थी परन्तु कभी इस पर गौर नहीं किया। और दुःख हो रहा है कि लगभग 5हजार पेड़ इन स्वार्थी लोगों के कारण जलकर खत्म हो गए। खेद की बात यह भी है कि वन विभाग के कार्यालय से नाममात्र की दूरी पर यह काम हो रहा है और इन पेड़ों का दर्द उन्हें वन रखवालों को सुनाई तक नहीं दे रहा है। क्योंकि इन पेड़ों के कोयलों से उनकी जेबें भी काली हुई है।

मेड़ता सिटी के लोग, आधार कार्ड रतनगढ़ का, दुहाई गरीबी की, हाथ बड़े लोगों का
श्रीडूंगरगढ़। वन विभाग की भूमि पर जब मौका देखा गया तो सामने आया कि वहां काम करने वाले श्रमिक मेड़ता सिटी के हैं परन्तु उनके पास आधार कार्ड रतनगढ़ का है। और एक पूरा ग्रुप इस पेड़ काटने की घटना को अंजाम दे रहा है। जब इन लोगों से बात हुई तो पता चला कि ये लोग सिर्फ प्यादे है इनका असली खिलाड़ी तो कोई और है तभी इनके पास जेसीबी, ट्रेक्टर सहित अन्य महंगे उपकरण है और दिल्ली तक इनके तार जुड़े हुए है। यह कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी कि निश्चित रूप से वन विभाग के बड़े अधिकारियों, कार्मिकों और सम्भवतया कुछ राजनीति से जुड़े लोगों का हाथ हो। क्योंकि इस तरीके से वन विभाग की भूमि से पेड़ काटकर उनका कोयला बेचना सामान्य बात नहीं है। अब देखना यह है कि वाकई प्रशासन वन बचाना चाहता है या सिर्फ खानापूर्ति करके छोड़ देता है।

बड़ी साजिश हो सकती है पेड़ काटना
श्रीडूंगरगढ़। सभी बातों से यह बात नजर आ रही है कि इस गैर तरीके से पेड़ों की कटाई करके उसे खेत का रूप दे दिया जाए। दूसरी सम्भावना यह भी है कि पेड़ काटकर वहां जमीनों पर कब्जे कर लिए जाए और फिर अवैध कॉलोनियां बसा दी जाए। प्रशासन को इस सख्त कार्यवाही की आश्यकता है। इसके साथ ही कुछ लोगों का यह कहना है कि सीधे तौर पर लकड़ी ले जाने पर इन्हें जब्त किया जा सकता है इसलिए इनका यहीं कोयला बनाकर बेचा जा रहा है।

(राजू हिरावत की निर्भीक पत्रकारिता के कारण वन विभाग के अधिकारियों ने कार्यवाही शुरू की है।)

  • Related Posts

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    समाचार गढ़ | 2 मार्च 2026 भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने टी-20 सुपर-8 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश…

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights