Nature Nature

उपखण्ड अधिकारी के निर्देश पर होगा काम! या फिर वही ढाक के तीन पात

Nature

उपखण्ड अधिकारी के निर्देश पर होगा काम! या फिर वही ढाक के तीन पात
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के मुख्य बाजार में एसबीआई बैंक, पोस्ट ऑफिस, सरकारी अस्पताल, सरकारी बालिका विद्यालय की गली में चैम्बर आये दिन ऑवर फ्लो होने से सिवरेज का गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। इसके समाधान के लिए पालिका पार्षद व प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख व अन्य पार्षदों ने आज उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। प्रतिपक्ष नेता पारख ने उपखण्ड अधिकारी को सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर फैलने से होने वाली परेशानी से अवगत करवाया और कहा कि इससे बैंक, पोस्ट ऑफिस, स्कूल, अस्पताल आने-जाने वाले नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इससे स्कूल के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों, अस्पताल आने वाले मरीजों को अपना ईलाज करवाने के लिए अस्पताल पहुंचने के लिए भारी मशख्कत करनी पड़ती है तथा बैंक व डाक घर में व्यापारियों व ग्राहकों को रोज-रोज परेशान होना पड़ता है। इस गन्दे पानी से बीमारियां फैलने पूरी संभावना है। पारख ने एसडीएम से मौका निरीक्षण कर तुरन्त कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने तुरन्त पालिका ईओ को फोन कर उक्त कार्य को जनहित को ध्यान में रखते हुए समाधान की बात कही। अब देखने वाली बात यह है कि पालिका ईओ इस कार्य को तुरन्त करवाते है या नहीं। क्योंकि इस संबंध मंे कई बार शिकायतें करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। क्या उपखण्ड अधिकारी के निर्देश के बाद भी ढाक के तीन पात वाली बात होगी। ज्ञापन के दौरान रमेश कुमार प्रजापत, दाऊद अली, संदीप मारू, प्रह्लाद सोनी, यूसुफ चुनगर, मनोज पारख। आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद शुक्रवार, 7 अगस्त को शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 455.59 अंक गिरकर 78,499.17…

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत और नगर निकाय चुनावों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights