Nature Nature

महापुरुष समारोह समिति ने पीबीएम हॉस्पिटल को प्रदान किए 10 एयरकंडीशनर

Nature

मरीजों की सुविधा हेतु समिति ने पी बी एम हॉस्पिटल को प्रदान किए 10 एयरकंडीशनर

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। महापुरुष समारोह समिति, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा पी बी एम हॉस्पिटल बीकानेर प्रशासन के विशेष आग्रह पर 10 एयर कंडीशनर मय स्टेबलाइजर मरीजों की सुविधा हेतु प्रदान किए गए । पी बी एम हॉस्पिटल परिसर में इन उपकरणों का एक गरिमामय लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं कस्बे के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्रीगोपाल राठी ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपने उदबोधन में कहा कि परोपकार से बढ़ कर कोई पुण्य कार्य नही है। नर सेवा ही नारायण सेवा है का भाव जीवन का अंतिम और एक मात्र लक्ष्य होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति अर्जन के साथ विसर्जन के भाव को चरितार्थ करते हुए सामाजिक सरोकारों के निर्वहन की दिशा में आगे बढ़ता है। मुख्य अतिथि पी बी एम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. पी के सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि समिति ने ये जो उपकरण अस्पताल को भेंट किए है वे जरूरतमंद रोगियों के स्वास्थ्य में समुचित सुधार और उपचार की दिशा में एक सकारात्मक और रचनात्मक प्रयास है। विशिष्ठ अतिथि सरदार पटेल राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, मंत्री सुशील सेरडिया एवं दानदाताओं का इस अनुपम सहयोग के लिए आभार जताते हुए समिति के जन कल्याणकारी कार्यो की प्रशंसा की। अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नौरंग महावर ने अपने संबोधन में श्रीडूंगरगढ़ को भामाशाहो और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमि बताते हुए कहा कि रक्तदान शिविरों के आयोजन में भी श्रीडूंगरगढ़ सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। अस्पताल के पूर्व अधीक्षक परमेन्द्र सिरोही ने समिति द्वारा उपलब्ध करवाए गए इन उपकरणों की उपयोगिता और महत्त्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये उपकरण अस्पताल के लिए अति आवश्यक थे। इस अवसर पर डॉक्टर संजीव बूरी ने भी अपने उदबोधन में समिति का आभार जताया । अस्पताल के वरिष्ठ लेखाकार विजय शंकर, लेखाकार दीन दयाल खड़गावत, माहेश्वरी धर्मशाला के प्रबंधक त्रिलोक चंद गहलोत, इंजीनियर अरुंधति सांखला ने भी समारोह में शिरकत की। समिति के विजय महर्षि ने बताया कि श्रीलाधुराम जी राठी परिवार ने चार, सत्य नारायण बिहानी, किशन लाल राधेश्याम तोषनीवाल, सोहनलाल शुशील कुमार तोषनीवाल, फूसराज श्यामसुंदर चांडक, मूलचंद राधेश्याम बिहानी, सूरजमल दिनेश कुमार लाहोटी प्रत्येक ने एक एक एयर कंडीशनर में अपना आर्थिक सौजन्य उपलब्ध करवाया। इस अवसर पर दानदाता परिवार से श्याम सुंदर चांडक, रमेश कुमार बिहानी, सीताराम राठी उपस्थित थे। समारोह में समिति के ओमप्रकाश कलानी, निर्मल कुमार पुगलिया, जगदीश प्रसाद भांबू एडवोकेट, ललित कुमार बाहेती, सुरेश कुमार भादानी, संजय कुमार करवा, नारायण झंवर ने समारोह के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए शिक्षाविद विजयराज सेवग ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Posts

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights