समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। साहित्यकार रवि पुरोहित को डूंडलोद विद्यापीठ के राजस्थानी भाषा साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। विद्यापीठ के सचिव मुकेश पारीक ने बताया कि राजस्थानी भाषा, साहित्य व संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय अवदान के लिए राष्ट्रीय स्तर दिए जाने वाला डीवीपी संस्थान का इस वर्ष का साहित्य सृजन सेवा सम्मान रवि पुरोहित को 16 अक्टूबर को डूंडलोद में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में दिया जाएगा।



















