Nature Nature

दुलचासर स्कूल में कृषि संकाय की स्वीकृति, सैंकड़ों विधार्थियों को मिलेगी राहत

Nature

दुलचासर स्कूल में कृषि संकाय की स्वीकृति, सैंकड़ों विधार्थियों को मिलेगी राहत

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुलचासर क्षेत्र के गांवों के लिए शिक्षा से जुड़ी एक अच्छी खबर है। इन गांवों के स्टूडेंट्स को अब कृषि संकाय के लिए बीकानेर व श्रीडूंगरगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया की अनुशंषा पर दुलचासर गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृषि संकाय स्वीकृत हो गया है। ऐसे में अब इस इलाके के एक दर्जन से ज्यादा गांवों के स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी।
माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर ने आदेश जारी कर दुलचासर के सरकारी स्कूल में कृषि संकाय खोलने की स्वीकृति दे दी है। एग्रीकल्चर फैकल्टी की स्वीकृति के बाद विद्यार्थियों के साथ अभिभावक, ग्रामीणों में खुशी है। स्कूल में कृषि संकाय खुलवाने पर ग्रामीणों व विधार्थियों मे विधायक गिरधारीलाल महिया का आभार व्यक्त किया हैं।
बता दें कि लंबे समय से दुलचासर विद्यालय में कृषि संकाय नहीं होने की वजह से 10वीं कक्षा उतीर्ण करने के बाद जिनको एग्रीकल्चर फैकल्टी लेनी थी उन्हें बीकानेर पढ़ने के लिए जाना पड़ता था। ग्रामीण लगातार गांव के स्कूल में कृषि संकाय की मांग कर रहे थे। कृषि संकाय खुलवाने के लिए विधायक महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को ज्ञापन सौंपकर दुलचासर स्कूल में एग्रीकल्चर विषय खोलने की मांग की थी, जिसमें शिक्षा विभाग की ओर से जारी हुए आदेशों में दुलचासर में कृषि संकाय की स्वीकृति मिली है।
दुलचासर के सरकारी स्कूल में कृषि संकाय खुलने का सबसे बड़ा फायदा यह मिलेगा कि विद्यार्थियों को कृषि की शिक्षा के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा, उन्हें गांव में ही कृषि फैकल्टी की सुविधा मिल जाएगी। इसके साथ ही जो विद्यार्थी कृषि क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, उन्हें 11वीं और 12वीं की कृषि शिक्षा मिल सकेगी। नवीन कृषि संकाय इसी सत्र से प्रारंभ होगा।

  • Related Posts

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    समाचार गढ़ 6 मई 2026। बीकानेर में एक बार फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट को भेजे…

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय समाचार गढ़, 6 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) को लेकर बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights