Nature Nature

देर रात चोरों ने मचाई धम्माचौकड़ी, 5 घरों को बनाया निशाना

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव आडसर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां देर रात चोरों ने जमकर धम्माचौकड़ी मचाई है। चोरों ने इस गांव के 5 घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इन घरों से चोरों ने नकदी, सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए है। जानकारी के अनुसार ये चोर रात 2 बजे बाद आये थे। सूचना पर एसआई वीरचंद व हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। गांव में खबर आग की तरह फैली तो ग्रामीण भी मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। चोरों ने गांव के बाजार की मुख्य गली में चार घरों में व एक लाखनसर रोड स्थित घर में चोरी की है। चोर खिड़की, दरवाजे तोड़ कर घरों में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
वही चोरों ने शुभकरण तातेड़ के मकान में रहने वाले सुरेश कुमार पुत्र श्रवण कुमार वर्मा के यहां करीब ढाई लाख नगदी व चिल्लर सहित चोरी कर ली। यह परिवार घर में आगे के कमरे में सो रहा था और चोरो ने पीछे से घुसकर वारदात को अंजाम दिया है।
लूणाराम गंगाजल उपाध्याय के घर चोर घुसे व करीब 5 लाख के सोने चांदी के गहने चोरी की सूचना मिल रही है। इसी मकान के पास दो भाइयों का मकान चेनरूप व इन्द्रचंद पुत्र किस्तूरचंद छाजेड़ के गेट भी टूटे हुए मिले है लेकिन ये दोनों मकान मालिक बाहर रहते है घर का सामान बिखरा पड़ा है इनके कितना नुकसान हुआ है इसका अभी आंकलन नहीं हो पाया है। इसके अलावा लाखनसर रोड पर प्रदीप नाई के घर चोरों ने लाखों के गहने, नगदी सहित सभी संदूके चोरी कर ले गए। बड़े नुकसान की आशंका है व पीड़ित द्वारा आंकलन किया जा रहा है। इसी के परिवार के शंकरलाल नाई के घर भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया परंतु विफल रहें। अब ग्रामीण चोरी का सामान बरामद करने व चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

Related Posts

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights