Nature Nature

विधायक महिया ने विधानसभा में उठाये बिजली संबंधी मुद्दे

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने गुरूवार को क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का मुद्दा विधानसभा में उठाया। विधायक ने स्थगन प्रस्ताव के जरिये विधानसभा में बोलते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में विद्युत कनेक्शन के मांगपत्र जमा करवा चुके किसानों को सामान नहीं मिलने के अभाव में समय पर फसल की बिजाई नहीं हो पा रही है। जबकि एक ट्यूबवैल बनाने में 10 लाख से 20 लाख रूपये का खर्चा आता है। जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किसान कर्ज तले दबता जा रहा है। सैंकड़ों किसान आज भी कृषि विद्युत कनेक्शन के इंतजार में है।
उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ग्राम जालबसर, डेलवां, आडसर, लिखमीसर दिखणादा व देराजसर में नये 33 केवी जीएसएस स्वीकृत करने की माँग रखी। वहीं क्षेत्र में स्वीकृत 33 केवी सब स्टेशन भोजास, माणकरासर, बिग्गा, मेऊसर, दुसारणां बड़ा व 132 केवी जीएसएस राजपुरा (पूनरासर) व जाखासर का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाने की बात कही।
वहीं क्षेत्र में जैसलसर, सातलेरा, बापेऊ द्वितीय, दुसारणां, लालासर , ,ग्राम पंचायत सतासर, बापेऊ प्रथम सहित अन्य ग्रामीण जीएसएसों पर 5 व 3.15 एमवीए के ट्रांसफार्मर स्वीकृत करने की मांग सदन में रखी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्रों में विद्युत वोल्टेज कम रहने के कारण आये दिन मोटर पंप खराब हो जाते है। मोटर पंप रिपेयर कराने पर किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ साथ फसलों की सिंचाई भी प्रभावित होती है।

  • Related Posts

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights