Nature Nature

भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित, सौंपी जिम्मेदारी, ग्राम इकाई का गठन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज श्रीडूंगरगढ़ में जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा के नेतृत्व में भारतीय किसान संघ की तहसील स्तर की बैठक की गई। जिसमें आगामी 25, 26 अगस्त को भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर चर्चा की गई एवं भारतीय किसान संघ के द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष में सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है जिसके बारे में चर्चा की गई। विद्युत आयाम प्रमुख तोलाराम जाखड़ ने बताया कि भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष बजरंग सिंह मंत्री अजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष भैराराम जाखड़ को सदस्यता अभियान के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। आने वाले 25 अगस्त से पहले तहसील श्रीडूंगरगढ़, नोखा एवं उप तहसील सूडसर की कार्यकारिणी को संपूर्ण किया जाएगा एवं समस्त ग्रामों में ग्राम इकाइयां गठित करने का लक्ष्य रखा है। जिसके चलते आज भारतीय किसान संघ जिला बीकानेर के विद्युत् विभाग प्रमुख तोलाराम जाखड़ ने ग्राम ईकाई का विस्तार करते हुए इन्दपालसर हिरावातन की ग्राम ईकाई गठित की। जिसमें अध्यक्ष के पद पर मुन्नीराम जाखड़ उपाध्यक्ष चेतनराम मेघवाल, मंत्री श्रवणसिंह शेखावत, सह मंत्री सुरेश जाखड़ एवं सदस्य रामुराम नैण, पन्नाराम जाखड़, कोजुराम मेघवाल, रेवंतराम नायक, मोनुसिंह राठौङ, गजुसिंह राठौङ व सहीराम जाखड़ को जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा की सहमती से मनोनीत किया। जाखड़ ने कहा कि नई कार्यकारिणी किसानों की समस्याओ के लिए सरकार व प्रशासन से संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    समाचार गढ़ 6 मई 2026। बीकानेर में एक बार फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट को भेजे…

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय समाचार गढ़, 6 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) को लेकर बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights