Nature Nature

डीजे संग जगह-जगह हो रहा स्वागत, पालिकाध्यक्ष व पार्षद ने माला पहनाकर किया स्वागत, पढ़े ख़बर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के चार भक्त कावड़ लेकर 17 दिन पैदल चलकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है और आज डीजे संग उनका जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ के श्रवण तिवाड़ी, बालचंद सोनी, हंसराज माली, गणेश भार्गव 7 जुलाई को हरिद्वार से कावड़ लेकर श्रीडूंगरगढ़ के लिए पैदल रवाना थे। उनके साथ सेवादार पूर्णमल व्यास, रणजीत नाई साथ है। उन्होंने 532 किलोमीटर दूरी की पैदल यात्रा तय की है। कावड़ लेकर आये इन यात्रियों का झंवर बस स्टैंड पर स्वागत किया गया तो वहीं डीजे संग जुलूस के साथ रवाना हुए हैं। जुलूस श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के पास पहुंचा तो पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद विनोद गिरी गुंसाई सहित कईयों ने कावड़ियों का माला पहना कर स्वागत किया। यह जुलूस एसडीएम कार्यालय, घूमचक्कर, स्टेशन रोड से मुख्य बाजार पहुंचेगा। यहां घास मंडी रोड, श्याम धोरा होते हुए शिव धोरा पहुंचेंगे और दोपहर 1 बजे कावड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। इन कावड़ियों के दर्शन कर जगह-जगह पुष्पवर्षा व माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights