Nature Nature

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

Nature

समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026।

दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्र में ड्रोन समेत कई उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर 60 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 18 नवंबर 2026 से लागू हो चुका है और 16 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों से लगातार मिल रही सूचनाओं में आशंका जताई गई है कि आतंकी ड्रोन और अन्य मानवरहित विमान प्रणालियों (UAS) के जरिए हवाई हमला कर सकते हैं। इसी संभावित खतरे को देखते हुए एहतियातन यह फैसला लिया गया है।

ड्रोन के जरिए हमले की आशंका

पुलिस के आदेश के अनुसार, आम लोगों की ओर से ड्रोन, पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और एयरो-मॉडल जैसे उपकरणों का इस्तेमाल विमानन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इनका इस्तेमाल आतंकी हमलों के लिए भी किया जा सकता है। इससे एयरपोर्ट की सुरक्षा के साथ सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति तथा आम नागरिकों की जान को भी खतरा हो सकता है।

इसी खतरे को रोकने के लिए IGI एयरपोर्ट उपमंडल के अधिकार क्षेत्र में सभी प्रकार के ड्रोन और मानवरहित विमान प्रणालियों के संचालन पर रोक लगाई गई है।

18 नवंबर से 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

यह आदेश IGI एयरपोर्ट के सहायक पुलिस आयुक्त एवं पालम उपमंडल के अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा की ओर से जारी किया गया है। प्रतिबंध गृह मंत्रालय की अधिसूचना और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए लगाया गया है।

इसके तहत प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन, पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और अन्य संबंधित उपकरणों का संचालन नहीं किया जा सकेगा।

नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

यह प्रतिबंध 16 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा। इसका उद्देश्य एयरपोर्ट और उसके आसपास किसी भी संभावित ड्रोन हमले या अन्य सुरक्षा खतरे को रोकना है।

  • Related Posts

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। बांग्लादेश में लगातार बढ़ती हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच हालात संभालने के लिए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी ढाका…

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने ग्रामीण राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ दिखाते हुए बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। जिला परिषद से लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights