Nature Nature

 राहुल का PM पर पलटवार

Nature

समाचार-गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मोदी जी, आप हमें जो कहना चाहते हैं कह लीजिए, लेकिन हम INDIA हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने कहा था कि इंडिया नाम लगा लेने से कुछ नहीं होता है। इंडिया नाम तो ईस्ट इंडिया कंपनी में भी था और इंडियन मुजाहिद्दीन, पीएफआई के नाम में भी इंडिया है। पीएम मोदी के इस बयान के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिये पलटवार किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मोदी जी, आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं। हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिला व बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे। हम वहां के सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे।
खरगे ने भी मोदी को लिया आड़े हाथ
इधर, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी संयुक्त विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर दिए बयान को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि आज मणिपुर जल रहा है, वहां दुष्कर्म हो रहे हैं। मणिपुर की बात हम कर रहे हैं और यहां प्रधानमंत्री ईस्ट इंडिया की बात कर रहे हैं।

PM मोदी ने दिया था ये बयान
बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के नए गठबंधन पर तीखा हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्ष में पूरी तरह से बिखराव है और इनके नेता हताश नजर आ रहे हैं। इंडिया नाम लगा लेने से कुछ नहीं होता है, इंडिया नाम तो ईस्ट इंडिया कंपनी में भी था और इंडियन मुजाहिद्दीन, पीएफआई के नाम में भी इंडिया है।

  • Related Posts

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    समाचार गढ़ 26 जून 2026।  जुलाई महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और…

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 26 जून 2026, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई अहम खुलासे सामने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights