समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालूबास शनि मंदिर के पास स्व. डॉ. लूणकरणजी मोदी की स्मृति में हरिप्रसाद श्यामसुन्दर मोदी द्वारा भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। भागकथा के छठे दिन आज भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी विवाह धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान भगवान विवाहोत्सव में पूरा पांडाल कृष्णमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालु झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी की अलौकिक झांकीयो ने श्रद्धालुओं का मन मोहित कर लिया। भगवान के विवाह के शुभ अवसर पर मोदी परिवार द्वारा छप्पन भोग महाप्रसाद का भोग लगाया गया। इस अवसर पर कथावाचक आचार्य राजगुरू पं. रामदेव उपाध्याय ने कालयवन वध, रुक्मिणी विवाह, शम्बासुर वध आदि अनेक वृतांत सुनाए। राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने शिव पुराण से भगवान विष्णु के मोहनी रूप का वृतांत सुनाया। इस उपलक्ष में बजरंगलाल, विजय कुमार, द्वारका प्रसाद, हरी प्रसाद, अभिषेक कुमार एवं पवन कुमार, हरी ओम व बड़ी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।
47 दिन से धरना जारी, हठधर्मी एवं प्रशासन जनता की आवाज नहीं सुन रहे – पूर्व विधायक महिया
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, धीरदेसर चोटियान, 18अक्टूबर 2024। गाँव में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर आज 47वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी रहा। आज धरना स्थल पर पहुंच…