Nature Nature

शिक्षकों के तबादलों व स्कूलों के रिक्त पदों को भरने की माँग, विधानसभा में बोले विधायक महिया

Nature

शिक्षकों के तबादलों व स्कूलों के रिक्त पदों को भरने की माँग, विधानसभा में बोले विधायक महिया

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा में प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले शुरू करने की पुरज़ोर माँग उठायी। इसके अलावा बीकानेर ज़िले सहित श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरने की बात सरकार से कही। विधायक महिया ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि लम्बे समय से थर्ड ग्रेड के अध्यापकों के तबादलों पर सरकार ने रोक लगा रखी है। जिसके कारण दूरदराज के क्षेत्रों में लगे अध्यापक अपने गृह जिले में आने के लिए लगातार सरकार से मांग करते आ रहे है। इसलिए थर्ड ग्रेड अध्यापकों के तबादले खोलकर अपने ऐच्छिक स्थान पर लगाकर राहत देने की मांग रखी। साथ ही विधायक ने स्कूलों में रिक्त पदों से पढ़ाई प्रभावित होने से अवगत करवाकर सरकार को बताया कि विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले में अधिकतर स्कूलों में सभी श्रेणी के शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे है। जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ज्यादातर छात्र अध्यापक नहीं होने के अभाव में सरकारी स्कूल छोड़कर निजी स्कूलों में प्रवेश लेने को मजबूर है। इसलिए सरकार लंबित भर्तियों को त्वरित प्रभाव से पूर्ण करवाकर नई शिक्षकों को यथाशीघ्र नियुक्ति प्रदान करें। जिससे अधिकांश स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरा जा सकें।

  • Related Posts

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    समाचार गढ़ 2 अप्रैल 2026। बीकानेर के गोगागेट के पास स्थित माली समाज भवन में 25 अप्रैल को बीकानेर जिला विद्युत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विद्युत विभाग…

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    समाचार गढ़ बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए। मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights