Nature Nature

नाबालिगा के साथ दरिंदगी, गैंगरेप किया व बाद में हत्या

Nature

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में दिल्ली के तंदूर कांड जैसा वीभत्स कृत्य सामने आया है। यहां दरिंदों ने 14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया और फिर हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसी के खेत में बनी कोयले की भट्टी में जलाकर राख कर दिया। इस भट्टी कांड का पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही खुलासा करते हुए गैंगरेप और जघन्य हत्याकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो सगे भाई है। यह घटना कोटड़ी थाना क्षेत्र के नरसिंहपुरा की है।

पिता ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप…

वहीं नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर कोयले की भट्टी में जलाने के मामले में नई जानकारी सामने आई है। पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि अगर समय ही कार्रवाई हो जाती तो उनकी बच्ची आज जिंदी होती। उसका शव भी भट्टी में राख में तब्दील नहीं होता। वहीं पुलिस की लापरवाही को लेकर भाजपा की प्रदेश जांच कमेटी ने भी सवालिया निशान लगाए हैं।

परिजनों के बताने पर आधी रात को पहुंची पुलिस…

मृतका के पिता का कहना है कि बुधवार शाम को पुलिस उनकी सुन लेती तो आज यह हालात नहीं बनते। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट ही नहीं ली। पुलिस परिजनों को लेकर खेत और कोयले के भट्टों के पास बेटी को तलाशते रहे। उस समय तक भट्टे में आग भी नहीं थी। रात को पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो परिजन खेत पर गए। वहां एक भट्टे में आग जल रही थी। आशंका हुई तो वहां तलाशा। वहां पर बच्ची की चप्पल व चांदी का कड़ा मिला। तब पुलिस आधी रात को घटनास्थल पर पहुंची थी।

पिता ने चार महीने पहले किराए पर दिए थे भट्टे…

जानकारी के सामने आया है कि जहां नाबालिग बच्ची से गैंगरेप हुआ बताते है, वह खेत बच्ची के पिता का ही है। चार महीने पहले आरोपियों ने बच्ची के पिता से खेत किराए पर लिया था। खेत पीड़िता के घर से डेढ़ किलोमीटर दूर है। यहां पर कोयला बनाने के लिए पांच भट्टे हैं। उन्हें दो साल से किराए पर चलाया जा रहा था। चार महीने पहले ही खेत में ये भट्टे पीड़िता के पिता ने आरोपियों को किराए पर दिए थे। पिता ने सोचा भी नहीं था, जिन्हें वो भट्टा किराये पर दे रहा है, वही उसके परिवार के दुश्मन बन जाएंगे। चार महीने से यहां कोयला बनाने का काम हो रहा था।

ये है पूरा मामला

भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में घर से बकरियां चराने गईं नाबालिग लड़की शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बेटी को तलाश करने के लिए परिजन घर से डेढ़ किमी दूर अपने खेत पर भी गए, जिसे पिता ने कालबेलिया लोगों को दो साल से किराये पर दे रखा था। यहां पर कोयला बनानी की पांच भट्टी है। लेकिन, यहां पर भी बच्ची नहीं मिली। इसके बाद घर आ गए। लेकिन, बुधवार देर शाम देखा कि भट्टी जल रही है, जबकि बारिश का मौसम था। ऐसे में परिजनों को शक हुआ और ग्रामीणों के साथ वापस खेत पर पहुंचे। जहां पर बच्ची की चप्पलें मिली। लोगों ने भट्‌ठी में पानी डाल आग को बुझाया और भट्टी से लड़की का एक अधजला हाथ और चांदी का कड़ा मिला।

पुलिस ने 6 घंटे तक भट्‌ठी में नाबालिग के शरीर के टुकड़ों को ढूंढा

ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार सुबह एएसपी शाहपुरा किशोरी लाल, कोटड़ी डिप्टी श्यामसुंदर बिश्नोई व थाना प्रभारी खिवराज गुर्जर मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने भट्‌ठी से करीब 300 किलोग्राम से ज्यादा राख व कोयला बाहर निकाला। 6 घंटे तक एक-एक कोयले को छांटकर नाबालिग के शरीर की कई टुकड़ों को ढूंढकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने इस मामले में पत्नी, बहन, मां और पिता सहित 10 लोगों को आरोपियों बनाया है। इस पर पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इस पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Related Posts

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शिव भक्ति का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़…

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights