Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के प्रतिभागी राज्य स्तरीय महोत्सव में देंगे प्रस्तुति

Nature

समाचार-गढ़, 8 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। राजकीय चौपड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहा दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव मंगलवार को कई प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ।

समापन समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल ने युवा महोत्सव को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं के हुनर पहचानने का मंच बताया। उन्होंने कहा कि इस माध्यम से लुप्त हो रही विभिन्न कलाओं से नई पीढ़ी परिचित होगी और इनके सरंक्षण का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
गजेंद्र सिंह सांखला ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुए प्रतिभागियों को बधाई दी तो असफल रहे प्रतिभागियों को निराश नहीं होने और दुगुने जोश से अपना लक्ष्य प्राप्त करने की सलाह दी।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव में पूरे जिले से 362 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाई। मंगलवार को 193 प्रतिभागियों ने सामूहिक लोकनृत्य, कत्थक , चित्रकला, पोस्टर बनाना, मिट्टी मॉडलिंग, फोटोग्राफी, फड़ कला, मांडना, कठपुतली आदि कलाओं की प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने बताया कि जिला महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राजस्थान युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

जिला स्तरीय महोत्सव में श्रीडूंगरगढ़ का प्रदर्शन शानदार रहा। सामूहिक नृत्य में गांव तोलियासर की टीम भावना राजपुरोहित एण्ड टीम विजयी रही। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने बालिकाओं को व टीम प्रभारी शिक्षिका रश्मि भादाणी को बधाई दी है। शास्त्रीय नृत्य एकल कत्थक में श्रीडूंगरगढ़ की खुशी कत्थक ने प्रथम स्थान हासिल किया है। ये विजेता युवा अपनी आगामी प्रस्तुति 19 व 20 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रस्तुति देंगी।

इस मौके पर एडीईओ सुनील बोड़ा, ओमप्रकाश गोदारा, एडीपीसी गजानंद सेवग, एपीसी कृष्ण मोहन शर्मा, कैलाश धवल , कार्यक्रम अधिकारी शिव शंकर चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान तथा चौपड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

  • Related Posts

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती समाचार गढ़। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights