Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष व राज्य मंत्री किशनलाल जेदिया ने की जनसुनवाई

Nature

समाचार-गढ़, 8 अगस्त, श्री डूंगरगढ़। नगरपालिका सभागार में जनसुनवाई कर सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए दिए कई दिशा निर्देश स्थानीय नगरपालिका में आज राज्य सफाई आयोग के अध्यक्ष किशन लाल जेदिया राज्य मंत्री ने नगर पालिका सभागार में जनसुनवाई की और कर्मचारियों के हितों की कई समस्याओं को तुरंत ही प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर समाधान करवाया। सभागार में उपस्थित जेदिया का उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी कुंदन मल देथा व वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि के तौर पर पार्षद मगराज तेजी ने साफा व बुके देकर स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता कांतिलाल चावरिया , बीकानेर संभाग अध्यक्ष राजन जैदिया अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, पूर्व पार्षद रजनीकांत मलघट नंदू वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष विनोद मलघट अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस व निर्मल वाल्मीकि राहुल वाल्मीकि कमल कुमार मलघट तथा वाल्मीकि समाज की महिला वर्ग ने भी जेदिया का पुष्पगुच्छ दे कर सम्मान किया गया। जिसमें प्रेमलता बाल्मीकि काली देवी बाल्मीकि, बुली देवी बाल्मीकि, गीता देवी, लिछमा देवी, शायरी देवी, मंजू देवी ने सफाई कर्मचारियों की वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता से भर्ती की मांग व बुके देकर सम्मानित किया। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर पालिका के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा सफाई कर्मचारी वर्ग के कल्याणकारी योजना चिकित्सा सुविधा कार्ड स्वास्थ्य कैम्प व कर्मचारियों के सुरक्षा व्यवस्था उपकरणों सहित कार्य करने का आह्वान किया गया और जेदिया ने नगर पालिका को दिशा निर्देश देकर ठेके पर लगे कर्मचारियों को सही वेतन और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप के आयोजन करवाने का कहा ओर बताया कि नगर पालिका भर्ती में मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के अनुसार कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता के आधार रहेगा तथा उसकी मॉनिटरिंग के लिए पूरे राजस्थान में आयोग को जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसके लिए आयोग पूरे राजस्थान की नगर पालिकाओं में जनसुनवाई के दौरान अपने कर्तव्य का पालन कर रहा है कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाएगी तथा कर्मचारियों से आह्वान किया गया। किसी बहकावे में ना आए भर्ती पारदर्शिता में इंटरव्यू में कमेटी द्वारा प्राथमिकता के आधार पर वाल्मीकि समाज को प्रथम वरीयता रहेगी और कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एडवोकेट पुखराज तेजी ने किया और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगरपालिका के सभी सफाई कर्मचारी प्रशासनिक कर्मचारी एवं वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद थे व नगरपालिका के कई पार्षद गण उपस्थित रहे। जिसमें प्रतिनिधि मनोज पारख, सन्दीप पार्षद, दाऊद पार्षद, मंगतूराम रामलाल मलघट, अनिल मलघट, विष्णु मलघट, बजरंग तेजी राहुल मलघट, जितेन्द्र भोजक, मोतीराम नाईं, कमल चांवरिया सफाई निरीक्षक व वाल्मीकि समाज के अनेक पुरूष महिलाएं मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights