Nature Nature

श्री डूंगरगढ़ अंचल में छाया भगवान भोले नाथ की भक्ति का सैलाब, हर हर महादेव से गूंजे शिवालय, सातलेरा की श्री शिव गौशाला में हुआ विशेष आयोजन देखे फोटो

Nature

समाचार गढ़ 15 फरवरी 2026 श्री डूंगरगढ़ (जी एस सातलेरा) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज श्री डूंगरगढ़ अंचल भगवान शिव की भक्ति में हिलोरे लेता हुआ नजर आ रहा है।आज सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आ रही है।हर हर महादेव बम बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।भक्तों ने भगवान भोले नाथ की विशेष पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर दूध,धतूरा,बिल्वपत्र से जलाभिषेक कर भोले नाथ को खूब रिझाते हुए सुख समृद्धि की कामना की ।महाशिव रात्रि के पावन अवसर पर शिव मंदिरों को विशेष रोशनी से सजाया गया।श्री डूंगरगढ़ अंचल के प्रत्येक गांव में आज शिव मंदिरों में भगवान शिव की भक्ति की आस्था का ज्वार उमड़ा नजर आया।बच्चों,महिलाओं,युवाओं सहित बुजुर्गों ने व्रत रख कर भगवान भोले नाथ को खूब रिझाया ।
शिव महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर आज श्री डूंगरगढ़ के गांव सातलेरा की श्री शिव गौ शाला में विशेष धार्मिक कार्यक्रम हुआ ।ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से गौ शाला में पर्यावरण शुद्धि एवं गांव में सुख समृद्धि की कामना को लेकर हवन का आयोजन रखा गया। पंडित सत्यनारायण तावनियां के सानिध्य में ग्रामीणों ने हवन कुंड में घी खोपरा सहित हवन सामग्री की आहुति देकर सुख समृद्धि की कामना की ।
ग्रामीण रामचंद्र पुत्र जीवणराम जाखड़ ने २१००० तथा जगदीश प्रसाद राणा ने ११००० नगद राशि सहित
ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से गौ शाला में नगद धन राशि का सहयोग दिया।
ग्रामीण पन्नाराम भुवाल ,परता राम भुवाल, खीराजराम जाखड़,भीखराज जाखड़ ने गौ सेवा में समर्पित होकर गौ शाला के विकास हेतु दीवार निर्माण के लिए एक एक गाड़ी पत्थर देने की घोषणा की ।वहीं शिव रात्रि के पावन अवसर से स्वर्गीय मुरलीधर तथा स्वर्गीय किशनलाल तावनियां की स्मृति में परिजनों द्वारा गौ ग्रास के लिए सवामणि के प्रसाद की बोलवां की गई ।वहीं आज रात्रि को श्री शिव गौ शाला में गौ माता के आशीर्वाद से संगीतमय सुंदरकांड के पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन रखा गया है।धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गौ शाला में विशेष तैयारियां की गई हैं।युवाओं ने गौ माता के लिए छायादार पौधे लगाए ।इस पावन अवसर पर गौ शाला में बच्चों, महिलाओं, युवाओं सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई ।दूसरी ओर बीकानेर जयपुर नेशनल हाइवे पर स्थित खाखी धोरा मंदिर पर भगवान भोलेनाथ के सवा लाख जप का आयोजन किया गया।
यहां पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा।

Related Posts

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल दुनिया के लिए बड़े अवसर लेकर आया है, लेकिन इसके साथ जुड़े जोखिमों को लेकर…

PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: उत्तर अरब सागर में 15 सितंबर 2026 की शाम भारत और पाकिस्तान के नौसैनिक जहाजों के बीच टक्कर हुई। भारतीय पक्ष के अनुसार, पाकिस्तान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights