Nature Nature

नकली नोटों से असली तबाही कैसे, पढ़ें पूरी खबर

Nature

नकली नोट, उसका असली के रूप में इस्तेमाल, नकली नोट रखना या नकली नोट बनाने या उसका उपकरण रखने पर या नकली नोट बनाने के सामान या नकली नोट बनाने या बैंक नोट से मिलते जुलते दस्तावेज का इस्तेमाल करना, भारतीय दंड संहिता की धारा 489-अ से 489-ई तक के तहत दंडनीय अपराध है। इन मामलों में देश की अदालतें जुर्माना या सात साल की कैद से लेकर आजीवन कारावास या संगीन जुर्म को देखते हुए दोनों सजाएं एक साथ दे सकती हैं।

इतने सख्त कानून के बाद भी नकली भारतीय नोट लाखों-करोड़ों की तादाद में आए दिन देश के विभिन्न हिस्सों से बरामद या जब्त किए जा रहे है। वर्ष 2016 में हुई नोटबंदी के बाद दो हजार रुपए की नोट जारी करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने दावा किया था कि इसमें सुरक्षा के पर्याप्त फीचर रखे गए हैं, उनकी नकल करना काफी मुश्किल है। फिर भी ऐसा नहीं हुआ। जाली नोटों की समस्या बनी हुई है। आरबीआई के अनुसार वर्ष 2016 से 2023 के बीच बाजार में नकली नोटों की संख्या करीब 10.7 प्रतिशत बढ़ गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि नोटबंदी के बाद से अब तक जितने भी जाली नोट पकड़े गए हैं उनमें करीब 160 प्रतिशत नोट दो हजार रुपए के हैं। जाहिर है इसके पीछे कोई संगठित गिरोह है जिसका कोई तय मंसूबा है। हमारी जांच एजेंसियों के पास इस बात के सबूत हैं कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की देखरेख में इस किस्म का आर्थिक अपराध चलाया जा रहा है। सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगेंद्र सिंह की माने तो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दशकों से नकली भारतीय नोट छापने तथा पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स के विमानों के जरिए नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, दुबई के रास्ते भेजने का काम करती रही है। इसका खुलासा समय-समय पर पकड़े गए लोगों से भी होता रहा है। एक अनुमान के मुताबिक आई एस आई लगभग दो हजार करोड रुपए हर साल आतंकी गतिविधियों की फंडिंग के लिए भेजती है। बहुतायत यह नकली करेंसी ही होती है।

Related Posts

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच राजधानी के कई प्रमुख बाजार बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही में रुकावटों…

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights