Nature Nature

तोलाराम जाखड़ की हुई नियुक्ति, जानें पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, 10 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की नानूदेवी चाण्डक आदर्श वि़द्या मंदिर में अपना संस्थान जोधपुर प्रांत की श्रीडूंगरगढ़ खण्ड इकाई की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में प्रमुख समाजसेवी व भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य तोलाराम जाखड़ को अपना संस्थान की श्रीडूंगरगढ़ खंड ईकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जाखड़ को अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद उन्होंने कहा कि अपना संस्थान द्वारा पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता एवम् वृक्षारोपण के उद्देश्य को ले कर प्रांत भर में 13 से 27 अगस्त तक जन चेतना यात्रा निकाली जा रही है। 12 तारीख को शाम 5.30 बजे जैन पीजी कॉलेज गंगाशहर , बीकानेर से बीकानेर विभाग की यात्रा का शुभारंभ होगा और 27 अगस्त को श्रीकोलायत होती हुई यात्रा खेजडली के लिए प्रस्थान कर जाएगी। जहां प्रांत स्तरीय समारोप कार्यक्रम होगा। बीकानेर विभाग की यह यात्रा 23 अगस्त को तौलियासर से श्रीडूंगरगढ़ खंड में धूमधाम से प्रवेश करेगी। जिस के बाद पर्यावरण चेतना जन सभा, पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले बंधु-भगिनी का सम्मान समारोह एवम् वृक्षारोपण का कार्यक्रम रहेगा। साथ ही यात्रा खंड के प्रमुख गांवों में भी जाएगी। तोलाराम जाखड़ को अपना संस्थान का तहसील अध्यक्ष बनाने पर पर्यावरण प्रेमियों में हर्ष की लहर है। जाखड़ ने बताया कि वह शीघ्र ही अपनी खंड कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

Related Posts

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों और पुलिस कार्रवाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। रविवार, 11 अक्टूबर…

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच राजधानी के कई प्रमुख बाजार बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही में रुकावटों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights