Nature Nature

रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना, कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म

Nature

जयपुर। राजधानी जयपुर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी पिता ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिया। बेटी के विरोध करने पर आरोपी पिता घर छोड़कर भाग गया। पीड़ित बेटी ने आरोपी पिता के खिलाफ विद्याधर नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर निवासी एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नाबालिग ने शिकायत में बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी मां जॉब पर गई हुई थी। घर पर अकेला पाकर सौतेले पिता ने उसको पकड़ लिया। नासमझ होने का फायदा उठाकर आरोपी सौतेले पिता ने जबरन नाबालिग बेटी को पकड़ लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इस दौरान आरोपी सौतेले पिता ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी सौतेले पिता ने धमकाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करवा दिया। वहीं पत्नी के आने से पहले ही आरोपी सौतेला पिता उसे पर ही घर छोड़कर भाग गया।

मां के आने पर पीड़िता ने सौतेले पिता की करतूत के बारे में बताया। पत्नी के विरोध करने पर आरोपी सौतेले पिता ने बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। करीब 3 महीने बाद वापस लौटकर आने पर माफी मांगकर साथ रहने लगे। उसके बाद भी आरोपी सौतेले पिता ने शराब के नशे में दोबारा नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की।

विरोध करने पर धमकी देते हुए कहा-तेरा और तेरी मां का तो वो हाल करुंगा कि जिदंगी भर याद रखोगे। परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां के साथ विद्याधर नगर थाने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

जयपुर में पिता की हत्या, शव ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम: बेटे ने घर में छिपाकर रखा शव; टैक्सी ड्राइवर की सूझबूझ से खुला राज

समाचार-गढ़ 20 अगस्त, 2026। जयपुर के सांगानेर सदर इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे पर अपने 75 वर्षीय पिता की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी…

7 दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 628 अंक चढ़ा; गोल्ड-शुगर शेयरों में जोरदार खरीदारी

समाचार-गढ़ 20 अगस्त, 2026। सात कारोबारी दिनों की लगातार गिरावट के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स 628 अंक चढ़कर 77,538 पर, जबकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर में पिता की हत्या, शव ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम: बेटे ने घर में छिपाकर रखा शव; टैक्सी ड्राइवर की सूझबूझ से खुला राज

जयपुर में पिता की हत्या, शव ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम: बेटे ने घर में छिपाकर रखा शव; टैक्सी ड्राइवर की सूझबूझ से खुला राज

7 दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 628 अंक चढ़ा; गोल्ड-शुगर शेयरों में जोरदार खरीदारी

7 दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 628 अंक चढ़ा; गोल्ड-शुगर शेयरों में जोरदार खरीदारी

‘कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’—अमेरिकी राजदूत के बयान से पाकिस्तान में मचा बवाल

‘कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’—अमेरिकी राजदूत के बयान से पाकिस्तान में मचा बवाल

सोने-चांदी में जोरदार उछाल: चांदी ₹9,260 महंगी, सोना ₹1.57 लाख के पार

सोने-चांदी में जोरदार उछाल: चांदी ₹9,260 महंगी, सोना ₹1.57 लाख के पार

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 4 से ज्यादा कैश निकासी पर लगेगा ₹15+GST चार्ज

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 4 से ज्यादा कैश निकासी पर लगेगा ₹15+GST चार्ज

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर बड़ी जीत, 5-3 से हराकर टॉप-8 में पहुंचा

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर बड़ी जीत, 5-3 से हराकर टॉप-8 में पहुंचा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights