Nature Nature

हर घर राहत सम्मेलन कल रविवार को उदरासर में, 18 गांवों के कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल

Nature

समचार-गढ़, 12 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ यूथ कांग्रेस के हरिराम बाना द्वारा चलाये जा रहे हर ‘‘घर राहत अभियान’’ में आज कार्यकर्ता जेतासर, तोलियासर व ठुकरियासर गांव पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने यहां ग्रामीणों को राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं की पुस्तिका का वितरण किया। यूथ कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने केन्द्र सरकार की गलत नीतियों की जानकारी देते हुए गहलोत सरकार की आम नागरिक को राहत पहुंचाने वाली योजनाओं को विस्तार से घर-घर जाकर बताया और कहा कि सरकार को फिर दोहराना है जिससे ये सभी आमजन के हितों के लिए बनाई गई योजनाएं बन्द ना हो। इस अभियान में युवा कार्यकर्ताओं में काफी जोश व उत्साह देखा जा रहा है। युवा कार्यकर्ता सुबह से लेकर शाम तक लगातार गांव-गांव और हर घर तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करवाने की जिम्मेदारी निभा रहे है। गांवों में घरों तक पहुंचने वाले कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयुआई व सेवादल के कार्यकर्ताओं की टोली में दिनेश पिलानियां, विक्रमसिंह कोटडिया, विवेक प्रजापति, मोहसिन खान, बाबूलाल चोटिया, किशन वाल्मीकि, अमित मीणा, ओमप्रकाश जाखड़, जितेंद्र रेगर, कृष्णा चांवरिया, सूरज चोटिया, कुलदीप वाल्मीकि, तुलसीराम जाखड़, रोहित गुर्जर, शुभम शर्मा, लकी तेज़ी, रितिक मलघट, बलराम जाखड़, भीयाराम फौजी, प्रकाश चोटिया सहित कई जनें मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कल रविवार को बड़ा राजनैतिक आयोजन गांव उदरासर में होगा जहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में चल रहे हर घर राहत अभियान के तहत पहला हर घर राहत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। और इस सम्मेलन में क्षेत्र के 18 गांवों के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगें।

श्रीडूंगरगढ़। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदार ने बताया कि कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में चलाए जा रहे इस हर घर राहत अभियान के प्रथम चरण में कार्यकर्ताओं ने गांव पूनरासर, राजपूरा, बींझासर, ल्होडेंरा, गुंसाईसर बड़ा, माणकरासर, डेलंवा, लाधडिया, जालबसर, बिरमसर, धोलिया, लाखनसर, सुरजनसर, उदासर चारनाण, धीरदेसर पुरोहितान, आड़सर, ठुकरियासर, तोलियासर, जैतासर में हर घर तक सम्पर्क करने का प्रयास किया गया है। रविवार को उदरासर में होने वाले प्रथम हर घर राहत सम्मेलन में इन गांवों के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। साथ ही सम्मेलन में पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहेगें।

  • Related Posts

    प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे विभाग की योजनाएं, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी, होगी कठोर कार्रवाई, श्रीडूंगरगढ़ में डाक विभाग की समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित

    प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे विभाग की योजनाएं, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी, होगी कठोर कार्रवाई, श्रीडूंगरगढ़ में डाक विभाग की समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित   समाचार…

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट 14 फरवरी 2026

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 14 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज अनाज, दलहन व तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे विभाग की योजनाएं, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी, होगी कठोर कार्रवाई, श्रीडूंगरगढ़ में डाक विभाग की समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित

    प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे विभाग की योजनाएं, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी, होगी कठोर कार्रवाई, श्रीडूंगरगढ़ में डाक विभाग की समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट 14 फरवरी 2026

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट 14 फरवरी 2026

    महाशिवरात्रि पर शुरू होगी शिवमहापुराणा कथा, भजन, फागोत्सव व चार प्रहर पूजन के साथ होंगे कई आयोजन, पढ़े एक साथ धार्मिक खबर

    महाशिवरात्रि पर शुरू होगी शिवमहापुराणा कथा, भजन, फागोत्सव व चार प्रहर पूजन के साथ होंगे कई आयोजन, पढ़े एक साथ धार्मिक खबर

    सर्विस रोड पर तेज टक्कर: कार–पिकअप भिड़ी, तीन राहगीर घायल

    श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग: रामगोपाल सुथार ने सीएम को लिखा पत्र

    फर्जी तरीके से हड़पा खेत, पांच व्यक्ति व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़े अपराध खबर

    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights