समाचार-गढ़, 12 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा की “बूथ विजय संकल्प” अभियान को लेकर एक प्रेस नोट जारी हुआ है। इस प्रेस नोट में बताया गया है कि “बूथ विजय संकल्प” अभियान को लेकर 14 अगस्त को दोपहर 2 बजे विश्वकर्मा भवन, पानी टंकी के सामने बैठक रखी गई हैं। इस बैठक में अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष, प्रभारी, बी. एल. ए., विधानसभा के बी.एल.ए. सभी शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी एवं सभी मंडलो के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह व जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, जिला प्रभारी ओम प्रकाश सारस्वत बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी ‘ बूथ विजय संकल्प’ अभियान का आगाज करेगी।








