Nature Nature

सरकार दोहराने के लिए जनता संकल्पित, कांग्रेस नेताओं ने दिया संदेश, जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता

Nature

श्रीडूंगरगढ़ 13 अगस्त 2023। ना केवल श्रीडूंगरगढ़ बल्कि पूरे राजस्थान में जनता कांग्रेस की सरकार को दोहराने के लिए संकल्पित नजर आ रही है और भाजपा सहित विरोधी दलों को विरोध के लिए मुद्दा तक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में पार्टी का सीधा सा संदेश है कि जनता के बीच रहने वाले कार्यकर्ता को ही नेता बनने का मौका दिया जाएगा। यह बात कही रविवार को गांव उदरासर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग और बीकानेर जिलाप्रमुख मोडाराम मेघवाल ने और मौका था प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में आयोजित हर घर राहत सम्मेलन का। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने इस अभियान को पूरे राजस्थान में अनूठा बताया और इसे पार्टी के लिए नजीर बताते हुए पूरे जिले में ऐसा अभियान चलवाने का प्रयास करने की बात कही। सिहाग ने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए इन योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए बाना की सक्रियता की गूंज जयपुर तक होने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य अथिति जिलाप्रमुख मोडाराम मेघवाल ने भी सरकार को योजनाओं के तहत आम जनता को मिल रही राहत को गिनवाया और जनता को आहत करने वाली पार्टियों के सत्ता में आने पर योजनाएं बन्द कर देने का खतरा जताया। मेघवाल ने हर हाल में पार्टी को एकजुटता के साथ जिताने का आह्वान किया। इससे पूर्व अभियान के संयोजक हरिराम बाना ने अभियान की जानकारी दी और अभियान के दौरान हर घर में कार्यकर्ताओं द्वारा योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की बात कही। बाना ने जनता की सेवा को अपना लक्ष्य बताया और गत 2006 से लेकर अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन लेखराम डेलू ने किया और पूर्व सरपंच तुलसीराम गोदारा, विक्रमसिंह कोटडिया श्रीडूंगरगढ़, तोलाराम सांसी तोलियासर, मोहनलाल गोदारा गुंसाईसर ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में अथिति रूप में एनएसयूआई प्रदेश सचिव श्रीकिशन गोदारा, भिंयाराम चौधरी, मांगीलाल गोदारा, भंवरलाल, रामनिवास, रामदास स्वामी, सुनील पूरी, मालाराम लूखा, मोहनलाल गोदारा, देदाराम गोदारा, रामकरण सिद्ध आदि मंचासीन रहें। साथ ही पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा, पेमाराम जाखड़, देवराम गोदारा, धूडाराम सिहाग, मालाराम गोदारा, रामेश्वरलाल मेघवाल, भगवानाराम, पन्नानाथ, मघाराम प्रजापत, मघाराम मेघवाल, मोहनलाल सुथार, किशनाराम गोदारा, खिंयाराम, पेमाराम मेघवाल, राजूराम मेघवाल, मंगलाराम मेघवाल, निराणाराम गोदारा, मालाराम गोदारा, बीरम पोटलिया सहित बड़ी संख्या में उदरासर और उसके आसपास के गांवो के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। सभी ने सामूहिक रूप से योजनाओं के माध्यम से जनता को जनता का हक दिलवाने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़। इस दौरान पिछले पांच दिनों से क्षेत्र के 18 गांवों में हर घर तक राहत अभियान के तहत सरकार की योजनाओं की पुस्तिका हर घर तक पहुंचाने वाले कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं का माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने इन कार्यकर्ताओं को नींव का पत्थर बताते हुए युवाओं का पार्टी से जुड़ना सबसे अधिक जरूरी बताया।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights