कल सोमवार को होगा एक शाम देश के नाम कार्यक्रम
समाचार-गढ़, 13 अगस्त 2023, श्रीडूंगरगढ़। तपस्विनी फाउंडेशन द्वारा कल सोमवार को ‘‘एक शाम देश के नाम’’ कार्यक्रम कस्बे के आडसर बास स्थित बाहेती भवन में दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ से काफी महिलाएं, छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक, सामाजिक विषयों पर भाषण की प्रस्तुति कार्यक्रम में दी जाएगी। तपस्विनी फाउंडेशन के संयोजक सुनील तावणियां ने बताया की आज फाउंडेशन की कार्यकारिणी गठित की गई है। जिसमें अध्यक्ष पद पर ज्योति सोनी एवं मंत्री के पद पर कोमल प्रजापत की सर्वसम्मति से नियुक्ति हुई है। तावणियां ने बताया कि इस फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में महिलाओं की जागरूकता को बढ़ाना है एवं कल श्रीडूंगरगढ़ से सामाजिक नागरिक काफी संख्या में भाग लेंगे।










