Nature Nature

ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भरलो पानी ..देश भक्ति के नारों गीतो से गूंज उठे, गांव कस्बे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Nature

समाचार-गढ़, 15 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। आज राउमावि सातलेरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल ममता गोदारा द्वारा की गई।जैसलसर सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ मुख्य अतिथि रही।सरपंच महोदया व प्रिंसिपल मैडम द्वारा वरिष्ठ ग्रामीणों की पावन उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।अतिथियों द्वारा माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।क्षेत्र के अमर शहीदों को और महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई।पीटीआई पुष्पा के निर्देशन में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शारीरिक अभ्यास पीटी का शानदार प्रदर्शन किया।वन्दना मिश्रा अ के निर्देशन में शाला के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंग बिरंगी प्रस्तुतियां दी गई।गाँव के वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त प्र अ मालाराम लिखाला ने आजादी के आन्दोलन के गौरवशाली इतिहास से बच्चों को रुबरू करवाया।प्रिंसिपल ममता गोदारा ने 77वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को लक्ष्य निर्धारित उसें प्राप्त करने के पुरुषार्थ के लिए प्रेरित किया और ग्रामीणों से खुले मन से विद्यालय विकास में सहयोग करने के लिए आह्वान किया।सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ के सौजन्य से कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में भामाशाह महावीर सिंह राठौड़ ने विद्यालय के कार्यालय में फर्नीचर हेतु 15000/-रुपये राशि के सहयोग की घोषणा की।नुजल इस्लाम काजी द्वारा मंच संचालन किया गया।शाला स्टॉफ मुकेश कुमार शर्मा, अमरचंद जाखड़, सुमम, अनिशा, अनुराधा ,किशन गोपाल और नौरत मल शर्मा द्वारा कार्यक्रम में सहयोग रहा। रामप्यारी देवी जाखड़ सरपंच ग्राम पंचायत जैसलसर के सौजन्य से बच्चों लड्डू प्रसाद वितरण किया गया।हुकमाराम, खुमारामजाखड़,मालाराम लिखाला, महावीर सिंह,बालदास जी स्वामी,हुकमाराम जाखड़, मांगीलाल मास्टर,खेताराम जाखड़,शिवनारायण तावणियाँ,श्रीभगवान शर्मा, मोतीलाल लुहार, हीरालाल तर्ड,जगदीश जाखड़,परता राम भुवाल,सत्यनारायण शर्मा, नन्दलाल शर्मा, महावीर शर्मा,चेतन शर्मा, खेताराम जाखड़,चुनीलाल जाखड़,लिखमाराम मेहरा, जगदीश प्रसाद कत्थक, खुमाराम मेघवाल,बिरमा राम मेहरा,बृजलाल मेघवाल आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार श्री वीर बिग्गाजी शिक्षण संस्थान सातलेरा में झंडारोहण संस्था प्रधान चुन्नीलाल जाखड़ एवं पुजारी मालाराम तावनिया ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा गांव में तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा रैली गांव की मुख्य गलियों से होते हुए विद्यालय पहुंचकर सांस्कृतिक प्रोग्राम में बदल गई। ग्रामीणों द्वारा तिरंगा रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई । विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

श्री बिग्गाजी शिक्षण संस्थान के छात्र छात्राओं ने तिरंगा रैली निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश ।
श्री बिग्गाजी शिक्षण संस्थान में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए विद्यालय के बच्चे ।
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति के गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर देशभक्ति का संदेश दिया।

  • Related Posts

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। याचिका में मांग की गई है कि देश के हर पेट्रोल…

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। अगर किसी पैकेज्ड फूड में नमक, चीनी या सैचुरेटेड फैट तय सीमा से ज्यादा हुआ, तो उसके पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोणीय चेतावनी लेबल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights