Nature Nature

विधायक व पूर्व विधायक एक मंच पर, खेलकूद प्रतियोगिता का किया उद्धघाटन, पढ़े पूरी ख़बर

Nature

समाचार-गढ़, 17 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 की श्रीडूंगरगढ़ की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ और विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। रामचन्द्र जाट विकास अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह श्रीमती रूपादेवी मोहता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित किया गया। अध्यक्षता स्थानीय विधायक गिरधारी लाल महिया ने की। मंगलाराम गोदारा पूर्व विधायक मुख्य अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे। नित्या के. सी. ई.ओ. जिला परिषद और सावित्री देवी गोदारा प्रधान, विशिष्ट अतिथि रहे। मंचस्थ अतिथियों ने माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राउमावि तोलियासर, राबाउमावि श्रीडूंगरगढ़ और जेपीएस स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विधायक गिरधारीलाल महिया ने खेलों का महत्त्व बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मंगलाराम गोदारा पूर्व विद्यायक ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन करवाकर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही मंगलाराम गोदारा ने प्रधान पं स से यह माँग रखी कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेलकूद हेतु 20000/-रुपये बजट जारी किया जाए और विजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाए। नित्या के सी ई ओ जिला परिषद ने शानदार आयोजन के लिए पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ और शिक्षा विभाग का आभार जताया। उपखण्ड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों को खेलों और निर्वाचन की शपथ दिलवाई। सभी अतिथियों ने ध्वजारोहण कर खेलों का शुभारंभ किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश प्रजापत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक से महिला वर्ग में कबड्डी, टैनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो,वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्सा कस्सी सहित कुल 06 खेलों में 176 टीमों में कुल 1852 महिला खिलाड़ी और पुरूष वर्ग में कबड्डी, शूटिंग वॉलीबॉल, टैनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल सहित कुल 05 खेल स्पर्धाओं में 206 टीमों के कुल 2324 खिलाड़ी भाग लेंगे। मोमासर सरपंच जुगराज संचेती के सौजन्य से सभी विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी वितरित की जाएगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights