Nature Nature

करोड़ 54 लाख से बनेंगे पीएचसी व एसएचसी के भवन, सुधरेगी स्वास्थ्य सेवाएं व हजारों लोग होंगे लाभान्वित

Nature

समाचार-गढ़, 24 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम निकलकर आ रहे है। विधायक महिया द्वारा क्षेत्र की विभिन्न पीएचसी व एसएचसी के भवन निर्माण के लिए साढ़े 4 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृतियां राज्य सरकार से जारी करवाई गई है। जिससे इन गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होने से हज़ारों मरीज़ लाभान्वित होंगे। ग्रामीण अस्पतालों के भवन निर्माण की स्वीकृति पर विधायक महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा का आभार व्यक्त किया है।
विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देकर बताया कि पिछली बजट घोषणा में साधासर व आडसर में पीएचसी खुलवाने की स्वीकृति दिलवाने के बाद अब पीएचसी के भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इन दोनों पीएचसी की भूमि उपलब्धता की रिपोर्ट राज्य सरकार को भिजवाने के बाद पीएचसी के भवन निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी गई है। साधासर व आडसर पीएचसी के भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 86 लाख की वित्तीय स्वीकृति दिलवाई गई है। जिससे प्रत्येक पीएचसी के भवन निर्माण हेतु 143 लाख की लागत आएगी। पीएचसी के भवन निर्माण की स्वीकृति की जानकारी मिलते ही साधासर व आडसर गांव के ग्रामीणों ने खुशियां व्यक्त कर स्वास्थ्य क्षेत्र की इतनी बड़ी सौग़ात देने पर क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले बजट में पीएचसी खुलवाने की लंबित माँग को विधायक महिया द्वारा पूरा करवाया गया और अब विधायक के सतत प्रयासों की बदौलत ही पीएचसी भवन का निर्माण भी उन्हीं के कार्यकाल में संभव हो पाया है।
वहीं, विधायक महिया की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने कीतासर बीदावतान, कोटासर, बीरमसर व धोलिया में संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ 12 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। विधायक ने बताया कि चारों गांवों में 42-42 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन का निर्माण होने से स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा। कीतासर बीदावतान, कोटासर, बीरमसर व धोलिया के ग्रामीणों ने अस्पताल निर्माण की स्वीकृति दिलवाने पर क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया है।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights