Nature Nature

विद्यार्थियों को संस्कारित शिक्षा की आवश्यकता.. महर्षि। मोनिका तावणियाँ मिस फ्रेशर व किशन पूरी बने मिस्टर फ्रेशर

Nature

विद्यार्थियों को संस्कारित शिक्षा की आवश्यकता.. महर्षि
मोनिका तावणियाँ मिस फ्रेशर व किशन पूरी बने मिस्टर फ्रेशर

समाचार-गढ़, 16 सितम्बर 2023। वर्तमान समय टेक्नॉलजी का समय है। शिक्षा के स्तर में भी लगातार सुधार होते जा रहे है, आज हर काम मिनटों में पूरा हो जाता है। भारत की शिक्षा में हमारी सभ्यताओं व परम्पराओं के अनुसार संस्कार भरे हुए है। विद्यार्थियों को भी आवश्यक है कि वह संस्कारित शिक्षा ग्रहण करें। जिससे वह वर्तमान परिवेश में हमारी संस्कृति को जीवित रख सकें यह विचार श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित नूतन आगन्तुक विद्यार्थियों के स्वागत समारोह में राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि ने व्यक्त किये। महर्षि ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा में अपनी रुचि को उसी प्रकार बनाये रखें जिस पर वह अन्य गतिविधियों में रुचि रखता है। महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपसचिव रामचंद्र राठी ने कहा कि शिक्षा हर वर्ग के लिए आवश्यक है। समाज शिक्षित होंगा तो समाज में व्याप्त कुरीतियां समाप्त होंगी। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ खेल, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में भाग लेने की बात कहीं। कार्यक्रम में कला, वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा एकल, सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई। महाविद्यालय के विनोद सुथार,व्याख्याता डॉ.श्याम सुंदर वर्मा, राजेश मीणा, राजेश सेवग, सुनील आचार्य, डॉ.रामेश्वर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान आयोजित मिस व मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र किशन पूरी मिस्टर फ्रेशर व छात्रा मोनिका तावणियां मिस फ्रेशर चुनी गई। इस दौरान राजस्थान सरकार के निर्देशों अनुसार आयोजित मिशन 2030 प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी भूमिका सारस्वत, उर्मिला राजपुरोहित, शिवानी नाहटा व संजय नैण को सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

    समाचार गढ़ 28 नवंबर 2026। महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा है…

    लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

    समाचार गढ़ 28 नवंबर 2026। देश की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

    महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

    लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

    लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

    राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

    राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights