Nature Nature

23 और 25 को कांग्रेस-बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ लाने में जुटे नेता

Nature

समाचार-गढ़। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मध्य नजर दोनों पार्टियों के दिग्गजों का राजस्थान में आने का सिलसिला जारी है। 23 सितबंर से लेकर 25 सितबंर तक राजस्थान बड़ी जनसभा होने जा रही है। जहां एक तरफ 23 सितबंर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नये भवन के शिलान्यास के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं, 25 सितबंर को राजस्थान भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में राजधानी जयपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

CM गहलोत के बाद राहुल देंगे कार्यकर्ताओं को संदेश
विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजधानी में होने जा रही राहुल गांधी की सभा को काफी अहम माना जा रहा है। इधर राजस्थान में कांग्रेस सरकार को रिपीट करने के लिए सीएम अशोक गहलोत खुद प्रदेशभर का दौरा कर रहे है।

जनसभाओं से लेकर सोशल मीडिया तक सरकार की तमाम योजनाओं का बड़े स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी साल पेश किए गए बजट में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को महंगाई राहत शिविर के जरिए गारंटी कार्ड बांट कर राहत देने की गारंटियां दी गई है।

नेताओं को भीड़ जुटाने जिम्मेदारी
राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा और सह पर्यवेक्षक अमृता धवन के नेतृत्व में तैयारीयों को लेकर जायजा लिया गया। इस बैठक में जिम्मेदारी देते हुए बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी, विधायकों, विधायक प्रत्याशियों और पार्टी के सक्रिय लोगों को 3-3 हजार कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सभा स्थल पहुंचने का टास्क दिया गया है। जानकारों की मानें तो जयपुर जिले की 19 विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं को भीड़ जुटाने की विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

साढ़े 4 साल बाद जयपुर में सभा
जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा करीब साढ़े 4 साल बाद होने जा रही है। इससे पहले साल लोकसभा चुनावों के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर के मानसरोवर में 1 मई 2019 को एक जनसभा को संबोधित किया था।

इस साल भी पीएम मोदी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सभा कर चुके है। जयपुर में अभी तक कोई सभा नहीं हुई थी। जयपुर में पीएम मोदी की सभा के लिए करीब 5 लाख लोगों की भीड़ लाने का लक्ष्य तय किया गया है।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights