Nature Nature

अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह प्रारम्भ, साम्प्रदायिकता से धर्म विष ओर प्रेम-सौहार्द से अमृत बन जाता है-साध्वी डॉ.सम्पूर्णयशा

Nature

समाचार- गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 1 अक्टूबर 2023 अणुव्रत समिति की ओर से रविवार से अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह की शुरुआत की गई। सप्ताह के पहले मालू भवन में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी डॉ. सम्पूर्णयशा के सानिध्य में साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस मनाया गया। साध्वी डॉ. सम्पूर्णयशा के मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर साध्वी डॉ. सम्पूर्णयशा ने कहा कि महावीर ने कहा कि धर्म पर जब अंधविश्वास व संप्रदयिकता का आवरण आ जाता है तो वह विष बन जाता है। प्रेम और सौहार्द से धर्म अमृत बन जाता है। सभी धर्मों की उपासना पद्धति अलग अलग होती है। लेकिन उपासना से किसी भी धर्म को ठेस नही पहुंचनी चाहिए। अनेकता में एकता भारत की विशेषता है। इसलिस वर्तमान समय में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता है। सम्प्रदाय धर्म का सुरक्षा कवच है। आचार्य तुलसी ने सभी सम्प्रदायों को एक छत के नीचे लाने के लिए अणुव्रत की शुरुआत की थी। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा अध्यक्ष विजयराज सेठिया ने कहा कि संकीर्णता ओर द्वेष भावनाओ से दूर रहकर
हर व्यक्ति अणुव्रती बन सकता है। जातीय द्वेषता को मिटाने के लिए सभी वर्ग आगे आए ताकि आचार्य तुलसी का सपना साकार हो सके। अणुव्रत धर्म नही मानव धर्म है। श्याम महर्षि ने कहा कि जैन धर्म ने कभी सांप्रदायिकता नही फैलाई। मुख्य वक्ता रूपचंद सोनी ने कहा कि मनुष्य जीवन में प्रेम और स्नेह होना आवश्यक है। श्यामसुंदर आर्य ने कहा कि सभी धर्मग्रंथ मानवता के कल्याण का संदेश देते है। कार्यक्रम प्रभारी तुलसीराम चोरड़िया ने कहा कि सांप्रदायिकता की भावना को रोकने के लिए हमे सौहार्द पूर्ण वातारण बनाना होगा। अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रमो की श्रृंखला में आज सोमवार को अंहिसा दिवस मनाया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल राठी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन तेयुप अध्यक्ष मनीष नोलखा ने किया और समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने आभार व्यक्त किया।
–इनका हुआ सम्मान–
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सुमति पारख ने श्यामसुंदर आर्य,श्याम महर्षि,रुघनाथ सैनी,श्रवणकुमार सिंधी,मांगीलाल दर्जी,चंपालाल रैगर,प्रमोद शर्मा,विमल भाटी,करणीसिंह बाना,काशीराम भार्गव,मो.रज्जाक,सूर्यप्रकाश गांधी, गोपाल राठी व भंवर भोजक को साहित्य भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान अशोक वेद, विजय महर्षि, सुशील सेरडिया, शुभकरण पारीक,मनोज गुसाईं सहित अलग-अलग धर्म-सम्प्रदाय के नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Share Market Crash: 4 दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 210 अंक टूटा; निवेशकों के ₹2.90 लाख करोड़ डूबे, CAS सिस्टम से बढ़ी उलझन

    समाचार-गढ़ 4 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में लगातार चार कारोबारी सत्रों की तेजी मंगलवार को थम गई। बीएसई सेंसेक्स 210.08 अंक (0.27%) गिरकर 78,428.95 पर बंद हुआ,…

    CUET में All india 40 वी रैंक, आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा के 5 विद्यार्थियों का JET में चयन, सलोनी शर्मा ने जिले में किया टॉप

    समाचार गढ़, 4 अगस्त 2026, श्रीडूंगरगढ़। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। आदर्श स्कूल, गुसाईंसर बड़ा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Share Market Crash: 4 दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 210 अंक टूटा; निवेशकों के ₹2.90 लाख करोड़ डूबे, CAS सिस्टम से बढ़ी उलझन

    Share Market Crash: 4 दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 210 अंक टूटा; निवेशकों के ₹2.90 लाख करोड़ डूबे, CAS सिस्टम से बढ़ी उलझन

    CUET में All india 40 वी रैंक, आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा के 5 विद्यार्थियों का JET में चयन, सलोनी शर्मा ने जिले में किया टॉप

    CUET में All india 40 वी रैंक, आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा के 5 विद्यार्थियों का JET में चयन, सलोनी शर्मा ने जिले में किया टॉप

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल; दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल; दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग

    PoK चुनाव के बीच पाकिस्तान पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने जताई चिंता

    PoK चुनाव के बीच पाकिस्तान पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने जताई चिंता

    देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से 200 यात्री फंसे

    देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से 200 यात्री फंसे

    लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

    लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights