Nature Nature

400 से अधिक चालनी का टेन्ट, किसानों में उत्साह, हर ओर हो रही चर्चा, 3 अक्टूबर को किसान महासम्मेलन

Nature

400 से अधिक चालनी का टेन्ट, किसानों में उत्साह, हर ओर हो रही चर्चा, 3 अक्टूबर को किसान महासम्मेलन
समाचार-गढ़, 1 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ में इन दिनों गांव-ढाणी घर-घर एक ही चर्चा हो रही है और वो है किसान महासम्मेलन की। हर घर से किसान इस महासम्मेलन में जाने की बात कह रहा है ऐसी चर्चा हर गली-मौहल्ले व नुक्कण पर सुनी जा रही है। इसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान नेता व समाजसेवी तोलाराम जाखड़ द्वारा हर किसान को जागरूक करने व लाभ के लिए यह आयोजन करवाया जा रहा है। इस किसान महासम्मेलन में 25 हजार से अधिक किसानों के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में हर राजनीतिक गलियारें में 3 अक्टूबर को होने जा रहे किसान महासम्मेलन का जिक्र हो रहा है। माना जा रहा है कि श्रीडूंगरगढ़ में इससे पहले इतना बड़ा टेंट नहीं लगाया गया है।

किसान नेता तोलाराम जाखड़ ने बताया कि यह आयोजन दशहरा मैदान में 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस किसान महासम्मेलन में शामिल होने के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र ही नहीं अपितु आस पास के 60 से 70 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुचेंगें। ऐसे में इस किसान महासम्मेलन में आने के लिए किसान काफी उत्साहित है। इस महासम्मेलन में पहुंचने वाले सभी किसानों के लिए भोजन, पानी, चाय की बड़े स्तर पर व्यवस्था की गई है। सम्मेलन में विशेषज्ञों द्वारा किसानों को फसल बीमा व क्लेम के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा व किसानों के हितों में चल रही विद्युत योजनाओं के बारे मेंए किसानों से जुड़ी केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ले पाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस सम्मेलन मे इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़ में खेल एकेडमी, हर गांव में खेल मैदान की सुविधा, जाखासर पूनरासर में बन रहे 132 केवी जीएसएस को जल्द पूरा करने व हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए मांग उठाई जाएगी।

  • Related Posts

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights