Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में तीस दिवसीय नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर व योग शिविर का उद्घाटन, पढ़े पूरी ख़बर, लेवें लाभ

Nature

समाचार-गढ़, 8 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में स्व. धर्मचंद पुगलिया की स्मृति में धर्मचंद भीखमचंद पुगलिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीस दिवसीय नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर व योग शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ितों की सेवा नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा से व योग से की जाएगी। शिविर में मंचासीन सभी को शॉल तथा मोतियों की माला पहनाई गई इसके साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा से विभिन्न बीमारियों का इलाज संभव है। धर्मचंद भीखम चंद पुगलिया चैरिटेबल द्वारा आयोजित शिविर को बीमारी से पीड़ितों की सेवा के साथ-साथ इसे भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार का माध्यम बताते हुए आभार व्यक्त किया।

मुख्य वक्ता डॉ. विमला डुकवाल ने कहा कि मोटे अनाज में भरपूर पोषक तत्व होते है। हमे पाश्चात्य संस्कृति की तरफ झुकाव कम करके वापिस अपनी थाली में अनाज,दाल,फल, सब्जी और दूध को बढ़ाना होगा।

विशिष्ट अतिथि तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा ने प्राकृतिक चिकित्सा योग का महत्व बताया। कोलकाता प्रवासी मदन लाल जोशी ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा प्राकृतिक चिकित्सा सनातन से चली आ रही पुरानी चिकित्सा पद्धति है। श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता ललित कुमार मारू ने प्राकृतिक चिकित्सा योग के बारे में जानकारी दी। एडवोकेट ललित कुमार मारू ने कहा कि कोरोना काल में अधिकांश लोगों ने प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग आयुर्वेद को अपना कर अपने आप को स्वस्थ रखने का प्रयास किया। सभी विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इससे पहले भी प्राकृतिक चिकित्सा योग शिविर लगाया गया था जिसमें अनेक लोगों को लाभ हुआ। लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए भीखमचंद पुगलिया ने सहरदयता दिखाते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा तथा आयुर्वेद प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। जिसमें आहार व्यायाम से रोगी को ठीक किया जा सकता है।

कार्यक्रम में किरण देवी पुगलिया का भी सम्मान किया गया। प्राकृतिक चिकित्सा डा राधेश्याम पारीक एवं डा रवि पारीक द्वारा की जायेगी। तथा श्रीडूंगरगढ़ में लम्बे समय से सेवा देने वाले योग गुरु ओमप्रकाश कालवा योग की शिविर में सेवाएं देंगे। इस समारोह में किरण देवी पुगलिया, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, टीएसएस के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी, विजय राज सेठिया, धनराज पुगलिया, श्रीगोपाल राठी, विजय राज सेवग, महावीर माली, श्यामसुंदर आर्य, विमल भाटी, विजय महर्षि, मनोज डागा, महेश राजोतिया, थानमल भाटी, नरेंद्र कुमार भनोत, पवन कुमार सेठिया, रेखचद सेठिया, अनोप चंद पुगलिया, तोलाराम पुगलिया, राजूराम, नेमाराम नाई, कन्हैयालाल पुरोहित, जितेन्द्र सोनी, राज करण तातेड, कंचन लता भनोत, संपत गांधी, रामचंद्र राठी, अशोक बैद सहित अनेक गणमान्य जन मातृ शक्ति आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    समाचार गढ़ 6 मई 2026। बीकानेर में एक बार फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट को भेजे…

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय समाचार गढ़, 6 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) को लेकर बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights