Nature Nature

Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

Nature

समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026।

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। करधनी इलाके की गोविंद बाटिका में 40 वर्षीय महिला और उसकी तीन बेटियों के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले। चारों के सिर पर सीमेंट की भारी ईंट/ब्रिक्स से वार किए गए थे। वारदात के बाद महिला का पति घर से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मृतकों की पहचान गीता झा (40), उनकी बड़ी बेटी नंदिनी (22), राधिका (17) और सबसे छोटी बेटी गिरिशा उर्फ गौरी (14) के रूप में हुई है। घर में आरोपी के खून से सने कपड़े भी मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि राहुल कुमार झा ने ही पत्नी और तीनों बेटियों की हत्या की।

पहले पत्नी को मारा, फिर बेटियों पर किया हमला

प्राथमिक जांच के अनुसार, आरोपी ने सामने वाले घर की दीवार के पास रखी सीमेंट की ब्रिक्स उठाई और सबसे पहले ऊपर के कमरे में सो रही पत्नी गीता पर हमला किया। इसके बाद वह नीचे आया और दूसरी ब्रिक्स लेकर अलग-अलग कमरों में गया।

जांच के मुताबिक, उसने पहले कमरे में सो रही छोटी बेटी गौरी, फिर दूसरे कमरे में सो रही नंदिनी और राधिका पर हमला किया। चारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी ने अपने खून से सने कपड़े उतारकर घर में ही छोड़ दिए। इसके बाद वह नहाया, दूसरे कपड़े पहने और सामान्य तरीके से घर से निकल गया।

सुबह दूध लिया, चाय बनाई और पिता को पिलाई

हत्याकांड के बाद आरोपी ने ऐसा व्यवहार किया, जिससे किसी को तुरंत वारदात का पता नहीं चला। सुबह करीब 7 बजे दूध वाला घर पहुंचा तो आरोपी ने दूध लिया। इसके बाद उसने चाय बनाई, खुद चाय पी और अपने पिता लक्ष्मीनाथ झा को भी चाय पिलाई।

इसके बाद वह घर से निकल गया। करीब 9 बजे तक जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पिता लक्ष्मीनाथ कमरे में गए। वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने आवाज लगाकर पड़ोसियों को बुलाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घर में कौन-कौन रहता था?

डीसीपी प्रशांत किरण के अनुसार, घर में बिजली विभाग से रिटायर्ड लक्ष्मीनाथ झा, उनके बेटे राहुल झा, राहुल की पत्नी गीता और तीन बेटियां नंदिनी, राधिका व गौरी रहती थीं।

राहुल शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। वहीं गीता घर में ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। बड़ी बेटी नंदिनी बीए की पढ़ाई के साथ मां के काम में मदद करती थी। राधिका और गौरी पास के निजी स्कूल में पढ़ती थीं।

मोबाइल जांच में सामने आई अहम बात

पुलिस ने गीता के मोबाइल की भी जांच की है। शुरुआती जांच में पता चला कि घटना वाली रात करीब 10:30 बजे गीता ने गुजरात में अपने मायके में फोन पर बात की थी। हालांकि, हत्या की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

शेयर बाजार में नुकसान और पैसों की तंगी की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में शेयर बाजार में नुकसान, घरेलू विवाद और पैसों की तंगी को संभावित वजहों के तौर पर देखा जा रहा है। बताया गया है कि राहुल ने कुछ दिन पहले कॉलोनी में एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये उधार मांगे थे, लेकिन उसे 25 हजार रुपये ही मिल पाए थे।

हालांकि, पुलिस अभी हत्या के सही कारण की पुष्टि नहीं कर रही है। राहुल के पकड़े जाने के बाद ही वारदात की असली वजह और घटनाक्रम पूरी तरह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने आरोपी राहुल झा की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights