Nature Nature

डोडा पोस्त की तस्करी करते तीन जनें गिरफ्तार, 13 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त जब्त

Nature

समाचार-गढ़, 18 अक्टूबर 2023। चुनाव के चलते श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पुलिस इन दोनों सक्रिय नजर आ रही है और आते जाते वाहनों की तलाशी के साथ-साथ अपने मुखबिरों को भी सक्रिय रखे हुए हैं। ऐसे में क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की शख्ती से जांच की जा रही है और किसी भी प्रकार की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ऐसे में सेरूणा थाना अधिकारी इंद्रजाल शर्मा ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त की तस्करी करने वाले तीन जनों को गिरफ्तार किया है और उनसे 13 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्ट जप्त किया है। आरोपी बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से तस्करी कर रहे थे। मंगलवार रात पुलिस दल सेरूणा से झँझेउ, जोधासर होते हुए दुसारना बड़ा पहुंचा। यहां पुलिस को देखकर तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल वापस घूमकर भागने लगी तो पुलिस ने पीछा कर उसे रोका। बाइक सवार प्रताप बस्ती, श्रीडूंगरगढ़ निवासी श्रवण पुत्र भगवानाराम जाट को रोक कर पूछताछ की। आरोपी ने बताया उसके पीछे डोडा पोस्त लेकर स्कॉर्पियो आ रही है जिसकी रैकी करते हुए वह आगे चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो को पकड़ा और स्कॉर्पियो सवार भानीराम पुत्र हीराराम जाट निवासी बम्बलू व राकेश पुत्र आसुराम जाट निवासी मोलानिया को पकड़ा। थानाधिकारी के साथ कांस्टेबल सेवानन्द, मुकेश, रामस्वरूप आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    पांच राज्यों के चुनावों पर देश की नजर, नतीजे जल्द, देखें क्या है रुझान

    समाचार गढ़ 4 मई 2026। देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों पर पूरे देश की नजर…

    गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल की हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव

    गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल की हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव समाचार गढ़ 3 मई 2026। राजस्थान के टोंक जिले में रविवार सुबह एक पुलिस कॉन्स्टेबल का शव संदिग्ध हालात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच राज्यों के चुनावों पर देश की नजर, नतीजे जल्द, देखें क्या है रुझान

    पांच राज्यों के चुनावों पर देश की नजर, नतीजे जल्द, देखें क्या है रुझान

    गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल की हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव

    गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल की हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव

    जैसलमेर ने रचा नया इतिहासः अब गर्मियों में भी उड़ेंगी फ्लाइट्स, ‘समर शेड्यूल’ की शुरुआत

    जैसलमेर ने रचा नया इतिहासः अब गर्मियों में भी उड़ेंगी फ्लाइट्स, ‘समर शेड्यूल’ की शुरुआत

    विदेश भेजने के नाम पर 2 लाख की ठगी, युवक 3 साल से न्याय का इंतजार कर रहा

    विदेश भेजने के नाम पर 2 लाख की ठगी, युवक 3 साल से न्याय का इंतजार कर रहा

    बर्तन व्यापारी का पीछा करते हुए मां-बेटी को कुचला, महिला की मौत, गर्भवती बेटी गंभीर

    बर्तन व्यापारी का पीछा करते हुए मां-बेटी को कुचला, महिला की मौत, गर्भवती बेटी गंभीर

    इस बार मई देगा तपिश के साथ राहत, आंधी-बारिश के रहेंगे बार-बार दौर

    इस बार मई देगा तपिश के साथ राहत,  आंधी-बारिश के रहेंगे बार-बार दौर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights