Nature Nature

श्री वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम पर संगीतमय कथा का आयोजन आज से 26 अक्टूबर को भरेगा दो दिवसीय विशाल मेला

Nature

श्री वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम पर संगीतमय कथा का आयोजन आज से 26 अक्टूबर को भरेगा दो दिवसीय विशाल मेला

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 21 अक्टूबर 2023। गौरीशंकर तावनिया सातलेरा- बिग्गा गांव से दो किमी दूर उतर दिशा रोही स्थित सत्यवादी गौ रक्षक लोक देवता श्री वीर बिग्गाजी के धड़ देवली धाम पर संगीतमय कथा एवं नानी बाई का मायरो का आयोजन शनिवार से शुरू होगा ।शनिवार 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर वार बुधवार तक संगीतमय कथा का आयोजन होगा ।श्री वीर बिग्गाजी सेवा समिति के भीमसेन जाखड़ ने बताया कि पांच दिवसीय संगीतमय कथा का समय दोपहर 11.15 से दोपहर 2 बजे तक होगा ।रात्रि 8.15 से रात्रि10.15 तक नानी बाई के मायरे का आयोजन होगा ।जाखड़ ने बताया कि कथा का वाचन वाचिका सुश्री विमला बाई सा द्वारा किया जाएगा।

श्री वीर बिग्गाजी का मेला 26 से – गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्यपीठ धड़ देवली धाम पर दो दिवसीय मेला 26 अक्टूबर को भरेगा।वीर बिग्गाजी सेवा कमेटी के भीमसेन जाखड़ ने बताया कि वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला 26 अक्टूबर को भरेगा।मेले को लेकर तैयारिया जोरो शोरो पर चल रही है।इसी दिन रात्रि को गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का रात्रि विशाल जागरण होगा जिसमे अपनी सुर मधुर ध्वनि से धूम मचाने वाली भजन गायिका अर्चना बांगड़वा एंड पार्टी बीकानेर तथा विमला चौधरी एंड पार्टी जोधपुर द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की अमृत वर्षा की जायेगी। इसी प्रकार श्री डूंगरगढ़ बीदासर सड़क मार्ग पर स्थित श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम रीड़ी गांव में भी दो दिवसीय मेले का आयोजन 26 अक्टूबर को होगा ।मेले को देखते हुए दोनो ही जगह पर तैयारियां जोरों पर चल रही है।वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम रोही बिग्गा तथा शीश देवली धाम रीड़ी स्थित मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाने का कार्य जोरो से चल रहा है।
गौरतलब है कि गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी तथा असोज शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी का साल में दो विशाल मेला भरता है।जिसमे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, चंडीगढ़,बाड़मेर सहित दूर दराज के गांव कस्बों से वीर बिग्गाजी महाराज के भक्त पैदल वाहनों से पहुंच कर धोक लगाते हैं।वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम पर यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया है।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights