Nature Nature

मौसम विभाग का अनुमान हुआ सही साबित, कई गांवो में हुई हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश, भूमि पुत्र चिंतित

Nature

समाचार-गढ़ श्रीडूंगरगढ़ 22 अक्टूबर 2023। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज मौसम ने करवट लेते हुए भूमिपुत्रों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 21 व 22 अक्टूबर को बीकानेर जिले में बारिश की संभावना जताई थी वहीं समाचार गढ़ ने मौसम खराब होने की जानकारी दो दिन पहले ही किसानों तक पहुंचा दी थी मौसम पूर्वानुमान शनिवार को ही आसमान में छितराए बादल आने शुरू हो गए थे आज रविवार को अलसुबह ही आसमान काले बादलों से ढक गया था दिन चढ़ने के साथ साथ ही आसमान में बिजली कड़कनी शुरू हो गई और देखते देखते ही बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। इस दौरान कई गांवो में हल्की बूंदाबांदी हुई तो कई गांवो में तीन से पांच अंगुल तक बारिश के समाचार मिल रहे हैं। किसानों ने बताया कि बेमौसम बरसात से खेतो में काटी गई मूंगफली ग्वार मोठ की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम साफ नही हुआ तो काटी फसल काली पड़ कर खराब होने की पूरी संभावना है। आज श्रीडूंगरगढ़ सहित अंचल के गांव जेतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, बिग्गा, सातलेरा, जैसलसर सहित कई गांवो में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के समाचार आ रहे हैं। खेतो मे काटकर लगाई फसल की ढेरियां भीग गई है।दूसरी ओर मौसम में बदलाव के चलते ठंड का अहसास भी होने लगा है मौसम में बदलाव के चलते दुकानों पर गर्म खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है।
फिलहाल आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा रखा है अभी और बरसात की संभावना बनी हुई नजर आ रही है।

श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में हुई हल्की बारिश मौसम हुआ सुहाना।
श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में बादलों ने बरसाया पानी फसलों को नुकसान की बढ़ी आशंका ।
मौसम में बदलाव के चलते दुकानों पर गर्म खाद्य पदार्थों की बढ़ने लगी मांग बिग्गा गांव में गर्मागर्म जलेबी बनाने में व्यस्त कारीगर ।
  • Related Posts

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी। 1- ऑनलाइन गेमिंग पर पैसे लगा धोखाधड़ी करते 17 को पकड़ा, 91 मोबाइल जब्त। 2- बच्चों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights