Nature Nature

वोटर लिस्ट में नाम जांचने का महाभियान शुरूपहले दिन वीएचए के जरिए मतदाताओं ने जांचा अपना विवरणजिला निर्वाचन अधिकारी ने की मॉनिटरिंग

Nature

समाचार गढ़, 23 अक्टूबर बीकानेर । जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में वोटर हेल्पलाइन ऐप (वीएचए) के माध्यम से वोटर लिस्ट में नाम जांच करने का महाअभियान सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक लगभग पचास हजार मतदाताओं ने अपने नाम की वोटर लिस्ट में जांच की।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से वोटर लिस्ट में अपना नाम जांच करने के लिए बूथ लेवल तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के कार्मिकों, खिलाड़ियों और आमजन ने इस अभियान में भागीदारी निभाई। प्रत्येक कार्यालय में इसके लिए आधे घंटे का विशेष शिविर लगाया गया। आमजन को भी इस ऐप के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
जिला कलेक्टर कार्यालय के सभी कार्मिकों ने वीएचए के माध्यम से अपना नाम जांचा। जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी नित्या के. ने वीएचए के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निचले स्तर तक यह अभियान चलाया जाए। बुधवार को भी यह कार्यवाही की जाए। जिले के समस्त निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों की अगुवाई में प्रत्येक विधानसभा में यह कार्यक्रम आयोजित हुए। बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने बूथ पर मतदाताओं के नामों का परीक्षण किया। एनसीसी, एनएसएस और स्काउट के प्रतिनिधियों ने भी इसमें भागीदारी निभाई। कॉलेजों, मंडी व अन्य क्षेत्रों में जाकर वोटर हेल्पलाइन एप इंस्टॉल करवाया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दशहरा मेलों के दौरान स्वीप से जुड़ी गतिविधियां होंगी। वहीं बुधवार को भी कार्यालयों में वीएचए डाउनलोड करवाया जाएगा।

Related Posts

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2026, बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में…

राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2026। राजस्थान सरकार ने चाइनीज मांझे के उपयोग, बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights