Nature Nature

रेलवे अधिकारियों को बताई समस्याएं, दिए ज्ञापन, सुनवाई की गुहार।

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। रेलवे अधिकारियों ने श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन सहित क्षेत्र में हुई रेलवे लाईन विद्युतिकरण के कार्यों का निरीक्षण शनिवार को किया। इस मौके पर किसानों, ग्रामीणों एवं युवाओं ने युथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में अधिकारियों से वार्ता की एवं अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। बाना ने बताया कि रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक एवं कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी ने क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान उन्हें ज्ञापन देकर श्रीडूंगरगढ़-पुंदलसर, श्रीडूंगरगढ़-दुसारणा एवं रेलवे दरगाह क्षेत्र के खेतों के किसानों के आवागमन बंद हो जाने के कारण हो रही दिक्कतों के बारे में बताया व इन तीनों रास्तों को मिला कर केवल एक रेलवे अंडरब्रिज दरगाह के पास बनवाने की मांग की। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़-बीदासर मुख्य सड़क मार्ग पर रेलवे लाईन विद्युतिकरण के कारण वाहनों की ऊंचाई, चौडाई प्रतिबंधित हो गई है एवं दिन भर में हर आधे घंटे से निकलने वाली गाडियों के कारण लगभग पुरे दिन फाटक बंद रहने के हालतों के बारे में जानकारी दी। दोनो अधिकारियों को इस संबध में ज्ञापन दिए गए एवं किसानों, ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के लिए दरगाह के पास रेलवे अंडरब्रिज एवं श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड़ पर रेलवे ओवरब्रिज की मांग की गई है। विदित रहे कि इस संबध में युथ कांग्रेस ने आंदोलन का आगाज कर दिया है एवं क्षेत्र में समस्त राजनैतिक दलों से जुडें लोगों से सामूहिक रूप से इस मुख्य समस्या के समाधान हेतू सक्रिय होने का आह्वान किया है। युथ कांग्रेस के आह्वान के बाद कई अन्य संगठनों ने भी इस संबध में अपने अपने मांग पत्र भेजे है। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर आए रेलवे डीआरएम एवं रेलवे सीएस को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में रामेश्वरलाल फौजी, मेघाराम ज्याणी, बजरंग प्रजापत, कानाराम प्रजापत, मामराज सेरडिया, हड़मान ज्याणी, मुखराम ज्याणी, दलीप, जब्बार, बबलू खत्री, महबूब, जाकीर खत्री, रमेश सियाग, ओमप्रकाश, हडमान सियाग, किरताराम, रामलाल, सहीराम नायक, बजरंग सायच, नौरतन सेरडिया, नंदलाल सेरडिया, मुखराम बाना, मल्लाराम ज्याणी, अमरिसंह, सोहनलाल, मामचंद्र, सोहन नायक, बेगाराम नायक, जेठाराम, रेंवतराम, नेमचंद प्रजापत आदि किसान, ग्रामीण एवं युथ कांग्रेस के महेश पिलानिया, चंद्रप्रकाश शर्मा, संतोष गोदारा, शुभम शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    केंद्रीय उड्डयन मंत्री बोले- हवाई सुरक्षा से समझौते का सवाल नहीं; एथेनॉल और Sustainable Aviation Fuel (SAF) को लेकर फैली गलतफहमी दूर की। समाचार-गढ़ 6 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: विमान…

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    रिलायंस, SBI और BEL रहे सबसे बड़े गेनर, जबकि TCS, पावरग्रिड और इंडिगो में बिकवाली; विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थानों की खरीद से बाजार संभला। समाचार-गढ़ 6…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

    शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

    शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

    Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

    Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights