Nature Nature

सातलेरा में कैबिनेट मंत्री गोदारा का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, ज्ञापन सौंप कर की यह मांग

Nature

सातलेरा में कैबिनेट मंत्री गोदारा का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, ज्ञापन सौंप कर की यह मांग

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 8 जनवरी 2024। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार अपने गृह जिले में पधारने पर लूणकरणसर विधायक एवं सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा का बीकानेर जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जगह जगह स्वागत किया गया। बीकानेर जिले के कितासर, बिग्गा, सातलेरा, एन एच11 पर स्थित राजू होटल, खाखीधोरा, झंवर बस स्टैंड, श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित लखासर, बेनीसर, सेरूणा में जगह जगह ग्रामीणों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। सातलेरा गांव में ग्रामीणों द्वारा कैबिनेट मंत्री गोदारा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री गोदारा को ज्ञापन सौंप कर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए अपर्याप्त कमरों की की कमी को दूर करने हेतु कमरों की मांग तथा गांव से 2 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा रोही स्थित गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी के शौर्य पीठ धाम धड़ देवली धाम तक डामर सड़क बनाने की मांग की । मंत्री गोदारा को सौंप गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सातलेरा से श्री वीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर तक की दूरी 2 किलोमीटर है जबकि बाहर से आने वाले यात्रियों को बिग्ग़ा गांव होकर 5 किलोमीटर घूम कर आना पड़ता है। अगर सातलेरा से गौरक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर तक दो किलोमीटर तक डामर सड़क बना दी जाए तो ग्रामीणों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के स्वागत के इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में ग्रामीणों ने किया लूणकरणसर विधायक एवं सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा का भव्य स्वागत।
श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में ग्रामीणों ने किया लूणकरणसर विधायक एवं सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा का भव्य स्वागत।
  • Related Posts

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    समाचार गढ़ 5 मई 2026। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से हराया, जो सर्वाधिक चर्चित सीट और विजय बन…

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 5 मई 2026 सीकर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में सामने आए फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीकर के एसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की

    एक टक्कर, तीन मौतें: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार-स्कूटी

    एक टक्कर, तीन मौतें: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार-स्कूटी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights