Nature Nature

पेंसिल की नोक पर बनाई गई भगवान राम की कलाकृति, कौन है नवरत्न प्रजापति?

Nature

जयपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में धूम मची हुई है। पूरा देश राममय नजर आ रहे है और चहूं ओर रामजी को लेकर उत्साह का माहौल है। हर कोई अपने अंदाज में भगवान राम को याद कर रहा है। ऐसे में राजस्थान के मूर्तिकार कहां पीछे रहने वाले हैं। अजमेर जिले के पुष्कर के सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने 1000 टन से ज्यादा बालू रेत से सबसे बड़े राम मंदिर की सुंदर कलाकृति बनाई तो जयपुर के मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर भगवान रामजी की मूर्ति बना डाली।

नवरत्न प्रजापति ने बताया है कि पेंसिल की नोक पर बनाई गई भगवान राम की कलाकृति को बनाने में उन्हें करीब 5 दिन लगे। पैंसिल की नोक पर बनी अति सूक्ष्म श्रीराम की कलाकृति की लंबाई 1.3 सेंटीमीटर है। खास बात ये है कि एक हाथ में धनुष और दूसरे हाथ में बाण को तराशकर भगवान राम की मूर्ति बनाई गई है। अब इस मूर्ति राम म्यूजियम में रखने के लिए राम ट्रस्ट को भेंट की जाएगी।

कौन है नवरत्न प्रजापति?

नवरत्न प्रजापति जयपुर के महेश नगर में रहते हैं। उन्होंने 2006 में मार्बल की मूर्तियां बनाना शुरू किया। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही उन्होंने इंटरनेट पर चावल के दाने पर नाम लिखने वाली कारीगरी देखी तो मिनिएचर आर्ट शुरू कर दिया। तक से अब तक वो अपनी कलाकृतियों के दम पर कमाल करते आ रहे हैं।

2006 में पहली बार किया कमाल

नवरत्न ने इससे पहले साल 2006 में सबसे छोटी लालटेन बनाई थी, इसकी ऊंचाई 2.3 सेंटीमीटर थी। यह लिम्का बुक में दर्ज की गई थी। खास बात ये है कि इस छोटी सी लालटेन में कैरोसीन की दो बूंद डालने पर ये करीब 15 सैकेंड तक जलती है। इसके बाद कई मूर्तियों की कलाकारी करके के विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं।

नवरत्न के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड

साल 2020 में नवरत्न ने पेंसिल की ग्रेफाइट से 101 कड़ी वाली गले की चेन बनाई थी। यह गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज की गई थी। इसके अलावा साल 2010 में चने की दाल पर बाइक बनाकर यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड और साल 2013 में पेंसिल की नोंक पर वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके है। वहीं, नवरत्न पेंसिल की नोक पर महाराणा प्रताप, भीमराव अंबेडकर, गणपति, महावीर स्वामी सहित अन्य कई कलाकृतियां बना चुके हैं।

Related Posts

E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। याचिका में मांग की गई है कि देश के हर पेट्रोल…

आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। अगर किसी पैकेज्ड फूड में नमक, चीनी या सैचुरेटेड फैट तय सीमा से ज्यादा हुआ, तो उसके पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोणीय चेतावनी लेबल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights