Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में गणतंत्र दिवस पर 79 विशिष्ट जनों का होगा सम्मान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम रूपादेवी स्कूल के खेल मैदान में उपखण्ड अधिकारी की उपस्थिति में होगा। विभिन्न सरकारी और निजी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा परेड सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कस्बे के गांधीपार्क में सुबह 8.30बजे, नगर पालिका भवन (नया) में सुबह 8.45 बजे, नगरपालिका भवन में सुबह 9 बजे, उसके बाद 9.15 बजे से राजकीय रूपा देवी विद्यालय के खेल मैदान में ध्वज फहराया जाएगा। इस दौरान उपजिला स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का भी सम्मान किया जाएगा। महावीर कीर्ति स्तम्भ पर जैन समाज द्वारा सुबह 9.35बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

79 का उपखण्ड अधिकारी करेंगे सम्मान
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उपजिला स्तर पर श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड प्रशासन द्वारा 79विशिष्ट जनों का कला, साहित्य, संस्कृति, समाज, अध्यापन, खेल सहित विविध विधाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिसमें पत्रकारिता में श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार शुभकरण पारीक को उनकी बेबाक और जनहितैषी लेखनी के लिए और एक अन्य पत्रकार अनिल धायल को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस महकमे में सीओ के रीडर हेड कॉन्स्टेबल सेवाराम, हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर, कॉन्स्टेबल नरेन्द्र सिंह और योगेश कुमार को सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देने वाले अस्पताल तुलसी सेवा संस्थान को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा जगत से जुड़े जेपीएस के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला को सम्मानित करने के साथ आपणों गांव सेवा समिति और अन्य विधाओं व क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा देने वाले को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights