Nature Nature

रक्तदान का कोई विकल्प नहीं-विधायक सारस्वत। 77 जनों ने किया रक्तदान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। संसार में अधिकांश व्यवस्थाओं का विकल्प है लेकिन चिकित्सा विज्ञान में रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसे एक निश्चित अवधि तक ही संग्रहित और सुरक्षित रखा जा सकता है इस अवधि में इसे उपयोग में लेना अति आवश्यक होता है अन्यथा यह अनुपयोगी हो जाता है। ये उदगार श्रीडूंगरगढ़ के नव निर्वाचित विधायक श्री ताराचंद जी सारस्वत ने कस्बे के प्रमुख भामाशाह,समाजसेवी,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका मंडल श्री डूंगरगढ़ स्व सत्य नारायण जी बिहाणी की पुण्य स्मृति में चतुर्थ और नागरिक विकास परिषद के 38 वें रक्तदान शिविर के उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। विधायक ने परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों को तहे दिल से सराहा। विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने स्व श्री सत्य नारायण बिहनी को एक सच्चा और महान कर्मयोगी बताया तथा बिहानी परिवार को शिविर आयोजन के लिए साधुवाद दिया। रामगोपाल सुथार ने रक्तदान की महत्ता को मद्दे नजर रखते हुए अधिकतम रक्तदान की अपील की। सौजन्य कर्ता परिवार से श्रीमती पूजा राठी ने परिषद के रक्तदान शिविर आयोजनों को एक महत्वपूर्ण अलख और नजीर बताया जो सतत चालू रहनी चाहिए। परिषद की ओर से पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने स्वागत उदबोधन में बताया कि संस्था लंबे समय से सामाजिक सेवा क्षेत्र में अपनी सामर्थ्य से अधिक सेवाएं जरूरतमंदों को दे रही है श्रीमती शांति देवी लखोटिया ने भी इस अवसर पर अपने विचार कस्बे के विकास के संदर्भ में रखे। ब्लड बैंक टीम प्रभारी dr कुलदीप मेहरा ने रक्तदान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आपका दिया हुआ रक्त न केवल जरूरतमंदों के जीवन की बुझती लौ को जलायमान करने में सहायक होता है अपितु नियमित रक्तदान रक्तदाता के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में तथा विभिन्न रोगों से रक्षा में सार्थक भूमिका अदा करता है। संस्था के संयुक्त मंत्री सुरेश कुमार भादानी ने वर्तमान में परिषद की संचालित चिकित्सा सेवाओं और उपलब्ध चिकित्सकीय उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी । शिविर प्रभारी रमेश कुमार प्रजापत के कथनानुसार इस शिविर में 77 रक्तदाताओं ने उपस्थित हो कर रक्तदान किया, इसमें महिलाए भी काफी मात्रा में शामिल थी। सौजन्यकर्ता परिवार से राधाकिसन बिहानी उनके परिवार को यह सेवा अवसर देने पर परिषद और सभी प्रबुद्धजनों का आभार जताया। मंचस्थ महानुभावों द्वारा मां भारती और स्व सत्य नारायण बिहानी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया। परिषद ने सभी मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शिविर में रमेश बासनीवाल, रमाकांत झंवर, सत्य नारायण स्वामी, गोपाल तापड़िया, शुशील शेर्डिया,जगदीश प्रसाद भांबू,शरद बिहानी, विक्की बिहानी, गौरीशंकर बिहानी लक्ष्य प्रजापत, संदीप नाई,ओमप्रकाश शर्मा दादा, तुलछीराम चोरड़िया, मांगीलाल राठी, श्रवण कुमार गुरनानी, बालकिशन पांडिया, सीताराम स्वामी,विक्रम स्वामी, विशाल स्वामी, भवानी तावनिया आदि ने अवलोकन भी किया और सेवाएं भी दी। संयोजकीय उदबोधन में परिषद के उपाध्यक्ष विजयराज सेवग ने कहा कि धनदाता एक दिन याद रहता है, वस्र दाता एक माह याद रहता है,ग्रंथदाता एक वर्ष तक याद रहता है पर रक्तदाता जीवनभर याद रहता है। कार्यक्रम अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी ने सौजन्यकर्ता बिहानी परिवार,मुख्य अतिथि,विशिष्ठ अतिथि, मंचस्थ महानुभावों,उपस्थित प्रबुद्धजनों,रक्तदाताओं का आभार ज्ञापित करते हुए आग्रह किया कि कस्बे के सर्वांगीण विकास में जब भी परिषद के वांछित सहयोग की जरूरत पड़ेगी,परिषद उस भूमिका को निभाने के लिए सदेव तत्पर रहेगी । मंच पर शहर भाजपा अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया भी मौजूद थे। शिविर के समापन समारोह में ब्लड बैंक टीम के सभी साथियों को प्रतीक चिन्ह दे कर परिषद अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी, पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, राधा किसन जी बिहानी, जगदीश प्रसाद भांबू उन्हे सम्मानित किया। टीम प्रभारी ने ब्लड बैंक टीम की और से परिषद परिवार को प्रशस्ति पत्र दे कर शिविर आयोजन की बधाई दी।

  • Related Posts

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। India-US Trade Deal: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को एक शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर…

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति की हत्या कर शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights