Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र का पर्व, सरकारी कार्यालय व स्कूलों में किया गया ध्वजारोहण, विशिष्ट जनों का हुआ सम्मान, फ़ोटो सहित ख़बर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम रूपादेवी स्कूल के खेल मैदान में उपखण्ड अधिकारी की उपस्थिति में हुआ। यहां उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद विभिन्न सरकारी और निजी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा की जा रही परेड का निरीक्षण उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, विधायक ताराचन्द सारस्वत, सीओ गोमाराम चौधरी, सीआई अशोक विश्नोई, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने किया। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कस्बे के गांधीपार्क में सुबह 8.30बजे, नगर पालिका भवन (नया) में सुबह 8.45 बजे, नगरपालिका भवन में सुबह 9 बजे, उसके बाद 9.15 बजे से राजकीय रूपा देवी विद्यालय के खेल मैदान में ध्वज फहराया गया। इस दौरान उपजिला स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का भी सम्मान किया किया। महावीर कीर्ति स्तम्भ पर जैन समाज द्वारा सुबह 9.35बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

79 विशिष्ट जनों का उपखण्ड अधिकारी ने किया सम्मान
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उपजिला स्तर पर श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड प्रशासन द्वारा 79विशिष्ट जनों का कला, साहित्य, संस्कृति, समाज, अध्यापन, खेल सहित विविध विधाओं के लिए सम्मानित किया किया गया। जिसमें पत्रकारिता में श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार शुभकरण पारीक को उनकी बेबाक और जनहितैषी लेखनी के लिए और पत्रकार अनिल धायल को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पुलिस महकमे में सीओ के रीडर हेड कॉन्स्टेबल सेवाराम, हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर, कॉन्स्टेबल नरेन्द्र सिंह और योगेश कुमार को सम्मानित किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देने वाले अस्पताल तुलसी सेवा संस्थान को सम्मानित किया गया। शिक्षा जगत से जुड़े जेपीएस के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला को सम्मानित करने के साथ आपणों गांव सेवा समिति और अन्य विधाओं व क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा देने वाले को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समाचार गढ़। परेड निरीक्षण करते उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, विधायक ताराचन्द सारस्वत, सीओ गोमाराम चौधरी, सीआई अशोक विश्नोई, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा
चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देने वाले अस्पताल तुलसी सेवा संस्थान को किया गया सम्मानित
75वें गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार शुभकरण पारीक का किया गया सम्मान।
75वें गणतंत्र दिवस पर पत्रकार अनिल धायल का हुआ सम्मान।
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सूर्या पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण पार्षद रामसिंह जागीरदार ने एवं संस्था निदेशक मूलचंद स्वामी ने किया। इस दौरान शाला के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मदर इंडिया उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में आज गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
शाला में ध्वजारोहण निदेशक प्यारेलाल ढूकिया एवं (सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना श्री डूंगरगढ़) पूर्णमल बुडानिया ने किया। इस अवसर विधालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्णमल बुडानिया (सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना श्री डूंगरगढ़) आवड़दान (हैंड कांस्टेबल, पुलिस थाना श्री डूंगरगढ़) एवं अतिथि दिलीप सिंह तंवर, प्रेमसुख प्रजापत, भरतपाल बुडानिया, दीपक थाकन, भूराराम ठेकेदार ,बिरबल नाथ सिद्ध थे।
विधालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार आकर्षक प्रस्तुतियां दी। अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर शिशु भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना एवं विधालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। शाला के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने आए हुए अतिथियों का सम्मान अतिथि सम्मान-पत्र, श्रीफल,शोल देकर किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन बी.आर. पांडिया एवं शाला के एम.डी. उदय सिंह ढूकिया ने किया।

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शिशु भारती पब्लिक स्कूल श्री डूंगरगढ़ में आज गणतंत्र दिवस समारोह उमंग उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण विधालय के प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना ने किया। विद्यालय के बच्चों ने कविता, भाषण, देशभक्ति गीत में भाग लेकर कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दी। अतिथि फारूक चूनगर ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन चांदरतन घोटिया ने किया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
प्रधानाध्यापक ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

वंदे भारत न्यूज़ के रमाकांत झंवर ने अपने निवास स्थान पर किया ध्वजारोहण।
  • Related Posts

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने शुरुआती खुफिया करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जब एक सीमा निगरानी मिशन के दौरान उनकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights