Nature Nature

महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास में खेल प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन। सातलेरा में बालक-बालिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

Nature

महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, खेल प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 26 जनवरी 2024। गणतंत्र दिवस समारोह महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्री डूंगरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया । समारोह के मुख्यअतिथि जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़ ,अध्यक्षता- श्रवण कुमार भाम्भू, विशिष्ट अतिथि- रामचन्द्र गिला एवं गिरधारी लाल जाखड़ मंचासीन रहे । अतिथियों द्वारा झंडारोहण किया गया । बच्चों ने फिटनेस कोच रेवन्त चोटिया के निर्देशन में खेल प्रतियोगिताओ में हिस्सा लेकर अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया  ।  300मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम – अन्नाराम सारण, द्वितीय- श्योपत गोदारा, ऊंची कूद  4.9 फुट में प्रथम – अन्नाराम सारण, लम्बी कूद  में प्रथम- अन्नाराम सारण ,द्वितीय रेवंत चोटिया , तृतीय किशन सहू रहे।  रामचन्द्र गोदारा, हरिराम नेण, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, मनोज डूडी , गोपीराम बेरड़, हीराराम, सुशील सेरडिया आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

शहीदों के बलिदान से मिली आजादी और लोकतंत्र

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातलेरा में धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच जैसलसर रामप्यारी देवी ने की। सरपंच और संस्था प्रधान नौरत मल सारस्वत ने ध्वजारोहण किया। मुकेश कुमार शर्मा व अ. ने जानकारी देते हुए बताया कि पुष्पा शारीरिक शिक्षिका के नेतृत्व में विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा लयबद्ध शारीरिक अभ्यास पी टी का प्रदर्शन किया गया। समारोह में शाला के बालक बालिकाओं ने देशभक्ति से ओत प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और भाषण आदि की शानदार प्रस्तुति दी। मालाराम लिखाला से नि प्रधानाध्यापक ने बच्चों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। सरपंच रामप्यारी देवी ने भारत के मजबूत लोकतंत्र को हर भारतीय के लिए गौरव का विषय बताया। संस्था प्रधान नौरत मल सारस्वत ने बताया कि महान क्रांतिकारी महापुरुषों और देशभक्तों के संघर्षों व बलिदान से हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी मिली और संविधान का निर्माण हुआ जिसके फलस्वरूप लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू हुई। हम सभी को राष्ट्र प्रथम व राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से कार्य करते हुए देश की प्रगति में भागीदार बनना चाहिए।शिक्षक सुरेश हर्षवाल ने कहा कि हमारे देश में अलग-अलग जाति और धर्म भाषाओं के बावजूद अपनी सामाजिक समरसता और सौहार्द के लिए हमारा देश पूरी दुनिया के सामने अनेकता में एकता की अनूठी मिसाल है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने गणतंत्र और लोकतंत्र को मजबूत बनाकर दुनिया के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। वर्तमान में भारत बदल रहा है विकास के नए पायदान हासिल किए जा रहे हैं। पूरा विश्व आज भारत की ओर बड़ी उम्मीदो से देख रहा है राष्ट्र निर्माता किसानों मजदूरो, और जवानों के प्रति आभार प्रकट करते हुए शिक्षक हर्षवाल ने कहा कि आने वाले समय में हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। वरिष्ठ अध्यापक अमरचंद ने कहा कि युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है। भारत के डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिकों लोगों का लोहा पूरी दुनिया मानती है आज का युवा मेहनतकश है। संविधान निर्माता को नमन करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र के प्रति अपनी कर्तव्यपरायणता रखते हुए नशे से दूर रे और नए दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप काम करते हुए भारत के लोकतंत्र को नई बुलंदियों तक ले जाने का प्रण ले । कार्यक्रम में सहभागी रहे सभी 120 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।ग्राम पंचायत द्वारा बच्चों के लिए लड्डू प्रसाद की व्यवस्था की गई।संचालन नुजल इस्लाम काजी ने किया। सफल कार्यक्रम में सुरेश हर्षवाल, सुमम, अमरचंद, नीलम कँवर और किशनगोपाल प्रजापत सहित समस्त शाला स्टॉफ का सहयोग रहा। गांव के बिग्गाजी शिक्षण संस्थान में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चो द्वारा गांव में रैली निकालकर देश भक्ति का संदेश दिया गया।

Related Posts

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। India-US Trade Deal: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को एक शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर…

मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति की हत्या कर शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights