Nature Nature

पुलिस ने बीकानेर रेंज में दी एक साथ दबिश, 412 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई

Nature

समाचार गढ़। पुलिस ने बीकानेर रेंज के चारों जिलों में एक साथ दबिश देकर 412 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बीकानेर जिले में 144 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को रेंज के चारों जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ में एक साथ दबिश दी गई। 273 टीमों में शामिल 1020 पुलिसकर्मियों ने 1034 स्थानों पर दबिश देकर 412 अपराधियों पर कार्रवाई की। बीकानेर जिले में 415 पुलिसकर्मियों की 136 टीमों ने 389 जगह दबिश दी। इस दौरान जघन्य अपराधों में शामिल 9, हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधी 4 सहित 144 को गिरफ्तार किया गया।
कोटगेट थाना एसएचओ बृजभूषण अग्रवाल ने बताया कि बड़ी कर्बला के पास रहने वाले आजाद सिंधी को धारदार तलवार, चौखूंटी फाटक के पास निवासी मो. फरीद को अवैध चाकू व फड़ बाजार निवासी जावेद खां को धारदार छुरी के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जामसर : एसएचओ इन्द्र कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को अवैध
शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया था। पुलिस ने गुजरात के राजकोट से शराब तस्करी के किंग पिंग जुंजाराम को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर 5 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। अवैध शराब पंजाब के अमृतसर से लाई गई और गुजरात ले जाई जा रही थी
मुक्ताप्रसाद : एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि बंगला नगर
निवासी गणेश जाट व खाजूवाला में 13केजेडी निवासी आनंद कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार कर दो देशी कट्टे व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
लूणकरणसर : एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि कतरियासर निवासी ओमप्रकाश जाट को गिरफ्तार कर उसकी कार से 400 ग्राम अफीम बरामद की गई है।

  • Related Posts

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के एंडीज पर्वतों में एक ऐसा शहर बसा है, जहां जिंदगी आसान नहीं बल्कि बेहद चुनौतीपूर्ण है। समुद्र तल से करीब 5,100…

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर उच्चस्तरीय बातचीत होने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights